बिलासपुर
सडक़ किनारे दिखा भालू, वन अमले ने ग्रामीणों को किया सतक
30-Sep-2026 3:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा), 30 सितंबर । बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम उमरिया-सरगोड के पास शनिवार को सडक़ किनारे एक वयस्क भालू देखा गया। भालू मुख्य मार्ग के समीप एक पेड़ के पास कुछ समय तक मौजूद रहा।
वहां से गुजर रहे राहगीर अभिषेक तिवारी और प्रशांत मिश्रा ने भालू को देखा। उन्होंने वाहन रोककर वन्यजीव की तस्वीरें व वीडियो बनाए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भालू थोड़ी देर पेड़ के पास खड़ा रहा और तत्पश्चात समीप स्थित झाडिय़ों व पेड़ के पीछे चला गया।
वन विभाग की सलाह
क्षेत्र में वन्यजीव की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को सतर्क रहने, देर रात अकेले न निकलने तथा वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे