बिलासपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा), 5 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत आदित्य दीक्षित को जिला ग्रामीण कांग्रेस बिलासपुर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में जारी कार्यकारिणी में यह नियुक्ति की गई है।
उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद कोटा नगर आगमन पर जय स्तंभ चौक नाका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आदित्य दीक्षित का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन को मजबूत करने का संकल्प
इस मौके पर आदित्य दीक्षित ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वे निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाना और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को आमजन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आदित्य दीक्षित को बधाई दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, पार्षद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों सहित बीना मसीह, दिलीप श्रीवास, कुलवंत सिंह, देवेंद्र कौशिक, कान्हा गुप्ता, भरत पटेल, राजू सिदार, चोला राम नायक, बसंत यादव, कमलू कश्यप, अशोक अनंत, चिंता राम, लक्ष्मीन बीझवार, प्रतीक त्रिवेदी, हरीश नामदेव, हर्ष नामदेव, शैलेश गुप्ता, प्रदीप परमार, अंकुर वैष्णव और धन सिंह आमों सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।