बिलासपुर

कन्या उमावि कोटा में मना विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव
25-Jun-2026 4:06 PM
कन्या उमावि कोटा में मना विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव

जनपद अध्यक्ष ने तिलक लगाकर किया बच्चों का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

करगीरोड (कोटा), 25 जून। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा भी बिखेरी।

नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल दुबे ने शाला प्रवेश उत्सव के उद्देश्य व शासन की अन्य महत्वाकांक्षी  योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया, साथ ही बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत कोटा अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज थे। उन्होंने नव प्रवेशी विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक, गणवेश वितरित किया तथा तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में श्री भारद्वाज ने सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरित की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान कई प्रकार की सुविधाएं नि:शुल्क मुहैया कराई जा रही हंै। इन सुविधाओं का उपयोग करते हुए विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढऩे करें।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुलेश पाण्डेय मंडल महामंत्री भाजपा कोटा ने कहा कि शिक्षा से ही हम अपने जीवन में नई उड़ान भर सकते हैं, जिसके लिए ऊंचे सपनों को पूरा करने के लिए खूब मेहनत करना होगा। शाला के प्राचार्य  आशा दत्ता ने अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रतिदिन नियमित पढ़ाई कर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

 कार्यक्रम में कान्हा गुप्ता पार्षद वार्ड 11, कुलवंत सिंह ठाकुर विधायक प्रतिनिधि,देवेंद्र कौशिक पार्षद,जब्बार खान पार्षद,प्रतीक त्रिवेदी,दिलीप श्रीवास, गिरिराज गोस्वामी पार्षद,बसंत तिवारी,अनिल मसीह पूर्व पार्षद, मोहन कोरी,अमन मानिकपुरी कोटा प्रेस क्लब से  प्रेम सोमवंशी, रामनारायण नंदू यादव विकास तिवारी,राजा गुप्ता,रोहित साहू, शिक्षा विभाग से  गोपाल दुबे विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नवनीत तंबोली, संध्या जायसवाल, दीपिका रोज किंडो सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी,प्रमोद शुक्ला विकासखंड स्रोत समन्वयक, प्राचार्य आशा दत्ता, प्राचार्य राकेश दिग्रस्कर , अर्पणा लाल वरिष्ठ व्याख्याता,देवेंद्र सिंह ठाकुर व समस्त व्याख्याता,संकुल समन्वयक,शिक्षक शिक्षिका प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का  संचालन डॉ. रामबाबू गुप्ता व्याख्याता ने किया।


अन्य पोस्ट