बिलासपुर

बोर्ड टॉपर्स को केंद्रीय मंत्री साहू की बधाई, अंशुल से कहा- जल्द आऊंगा सोनपापड़ी लेकर
30-Apr-2026 10:23 PM
बोर्ड टॉपर्स को केंद्रीय मंत्री साहू की बधाई, अंशुल से कहा- जल्द आऊंगा सोनपापड़ी लेकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 30 अप्रैल। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इन छात्रों की सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

साहू ने कहा कि 12वीं बोर्ड परीक्षा में बलौदाबाजार के जिज्ञासु वर्मा द्वारा पहला स्थान हासिल करना, साथ ही बेमेतरा के ओमनी वर्मा और रायगढ़ के कृष महंत का टॉप स्थानों में आना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इसी तरह 10वीं बोर्ड परीक्षा में महासमुंद की संध्या नायक और परी रानी प्रधान के साथ मुंगेली के अंशुल शर्मा का प्रथम स्थान प्राप्त करना बेहद सराहनीय उपलब्धि है।

इस अवसर पर मंत्री साहू ने मुंगेली के टॉपर अंशुल शर्मा से फोन पर बातचीत कर उन्हें विशेष रूप से बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही अंशुल से मुलाकात करेंगे और उनकी सफलता का जश्न उनकी पसंदीदा मिठाई सोनपापड़ी के साथ मनाएंगे।


अन्य पोस्ट