बिलासपुर

तृप्ति अग्रवाल बनीं सिविल जज
24-Feb-2026 8:33 PM
तृप्ति अग्रवाल बनीं सिविल जज

करगीरोड (कोटा), 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल जज परीक्षा में कोटा नगर निवासी तृप्ति अग्रवाल ने सफलता प्राप्त की है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) 2024-25 की परीक्षा आयोजित कर अंतिम परिणाम 20 फरवरी को घोषित कर दिया है। तृप्ति ने मेंस परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद साक्षात्कार दिया था। तृप्ति अग्रवाल ने एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई पूरी करने के बाद तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अपनी मेहनत को दिया।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास और समर्पण आवश्यक है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को उन्होंने मेहनत और लगन के साथ प्रयास जारी रखने की सलाह दी। परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों और परिचितों ने उन्हें बधाई दी।


अन्य पोस्ट