बिलासपुर

शादी घर में जुआ खेलते भाजपा-कांग्रेस नेता और पार्षद समेत 14 गिरफ्तार 2.17 लाख नकद और ताशपत्ती जब्त
26-Oct-2025 2:41 PM
शादी घर में जुआ खेलते भाजपा-कांग्रेस नेता और पार्षद समेत 14 गिरफ्तार 2.17 लाख नकद और ताशपत्ती जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 26 अक्टूबर। शहर के महाराणा प्रताप चौक स्थित एक शादी घर जीनत पैलेस में बीती रात सिविल लाइन पुलिस ने भाजपा नेताओं और पार्षदों सहित 14 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने मौके से 2 लाख 17 हजार रुपये नकद और ताश की पत्तियां जब्त कीं।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू को शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि शादी घर के एक कमरे में रसूखदार लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर देर रात करीब 2:30 बजे पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। रूम नंबर-1 का दरवाजा अंदर से खुला था। पुलिस के अंदर जाते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया। सभी आरोपियों को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया।

 

पकड़े गए जुआरियों में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों से जुड़े स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हैं। इनमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक, भाजपा पार्षद कैलाश देवांगन, भाजपा मंडल अध्यक्ष नैन साहू, कांग्रेस पार्षद मुन्ना श्रीवास, सहित अन्य लोग शामिल हैं। इसके अलावा प्रशांत मूर्ति, नरेंद्र रात्रे, जाकिर खान, पवन पांडेय, बऊवा देवांगन, बल्लू पटेल, क्रेगी मार्टिन, देवांश डोरा और विवेक मिश्रा भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मुचलका जमानत पर रिहा कर दिया।


अन्य पोस्ट