बिलासपुर

बुद्धिजीवी एवं व्यापारी सम्मलेन में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 1 मार्च। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर द्वारा आयोजित बुद्धिजीवी एवं व्यापारी सम्मेलन में आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने यूनियन बजट पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे राष्ट्र के आर्थिक विकास, व्यापारिक उन्नति और सामाजिक उत्थान के लिए ऐतिहासिक करार दिया।
सम्मेलन में साहू ने कहा कि यह बजट व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा और देश को आत्मनिर्भर भारत की ओर और आगे ले जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने भी अपने विचार रखते हुए बजट की दूरदर्शी नीतियों पर प्रकाश डाला और इसे सभी वर्गों के लिए लाभकारी बताया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित यूनियन बजट प्रेस वार्ता में भी केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने भाग लिया। उन्होंने बजट को देश के आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे, रोजगार और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने वाला बताया। साहू ने कहा कि यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए अनेक सुविधाएं और अवसर प्रदान करेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने इसे दूरदर्शी और समावेशी बताते हुए इसकी सराहना की।
इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू शुक्रवार को बिलासपुर के सीएमडी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में भी शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। साहू ने कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने सरकार की योजनाओं और विजन पर चर्चा की और बताया कि सरकार किस तरह देश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।