बिलासपुर

कोटा नपं में भाजपा की लगातार तीसरी जीत, अध्यक्ष बनीं सरोज
16-Feb-2025 2:38 PM
कोटा नपं में  भाजपा की लगातार तीसरी जीत, अध्यक्ष बनीं सरोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड  (कोटा), 16 फरवरी। 
भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार नगर में जीत हासिल की। कोटा नगर पंचायत में  भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष प्रत्याशी सरोज दुर्गेश साहू ने जीत दर्ज की, वहीं 15 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी पार्षद 12 और कांग्रेस पार्षद 3 सीट में ही  सिमट गए।

डीकेपी  स्कूल संस्कृति भवन में सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व आमजन  मतगणना स्थल पर बड़ी संख्या दिखाई दिए। भारतीय जनता पार्टी डाक मतपत्र से आगे चल रहे थे।

चुनाव जीतने के बाद नगर पंचायत कोटा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू और सभी जीते हुए प्रत्याशियों की विजय रैली निकाली। उन्होंने कोटा नगर पंचायत के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट