बिलासपुर

आप ने मनाया होली मिलन, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
29-Mar-2022 7:01 PM
आप ने मनाया होली मिलन, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 29 मार्च।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने तालापारा में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच होली मिलन का कार्यक्रम रखा, जिसमें प्रदेश संयोजक कोमल हुपेंडी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में कलाकारों ने होलिका के गीत गाये। गुरु बालकदास, भगत सिंह, गांधी, अंबेडकर, बिरसा मुंडा, सावित्रीबाई फुले जैसे इतिहास पुरुषों को भी इस मौके पर याद किया गया।

प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत होते हैं। हम काम के लिये मिलते रहते हैं लेकिन होली मिलन के बहाने हमने आपस के सुख-दुख को साझा किया, जिससे आम आदमी पार्टी का परिवार और मजबूत हुआ। प्रदेश संयोजक हुपेंडी ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए इंसान का इंसान से हो भाईचारा गीत गया। संगठन मंत्री भानु चंद्रा, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह चावला ने भी जोशीले गीत गाए। जिला संयोजक सलीम काजी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में फूल और प्रमाणपत्र देकर रवि यादव, भागवत साहू, शंकर यादव, तिरिथ साहू, दिनेश अनंत, अमीरन, कमरुन्निसा, मेहरुन्निसा, देवला, सुंदरी साहू, आज़म मिर्जा, नीतू मिश्रा, विवेक यादव,  नुरुल हुदा, राजिक अली, विनय गढेवाल, अनिलेश, धनंजय कश्यप, गुलाम गौश, शंकर कश्यप, रवि यादव, लीलावती लहरे, नरेंद्र साहू, अशोक वस्त्रकार, विष्णु कश्यप, देवेंद्र कुर्रे, संतोष बंजारे, इरफान सिद्दीकी, ज्ञानेंद्र देवांगन, निकिता ठाकुर सहित लगभग 50 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथियों में बीरेंद्र राय, आशना जायसवाल, अमीन व सामाजिक कार्यकर्ता लखन सुबोध शामिल थे। कार्यक्रम में लगभग 200 लोगो ने भागीदारी की और साथ खाना खाया। कार्यक्रम में लगभग 20 युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली।


अन्य पोस्ट