बिलासपुर

महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा, कांग्रेसियों में रोष, चक्का जाम की चेतावनी
27-Feb-2022 2:18 PM
 महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा, कांग्रेसियों में रोष, चक्का जाम की चेतावनी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 27 फरवरी।
मुंगेली जिले के जरहागांव में शरारती तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इसकी एफ आई आर थाने में दर्ज कराई गई है।

मालूम हो कि महात्मा गांधी की प्रतिमा बस स्टैंड के पास यहां के गांधी मैदान में स्थापित की गई है। आज सुबह लोगों ने देखा गांधीजी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने खंडित कर दी है। कांग्रेस नेताओं ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र साहू ने चेतावनी दी है कि आरोपियों का पता लगाकर शीघ्र गिरफ्तार गिरफ्तारी नहीं की गई तो चक्का जाम किया जाएगा।

इसके पहले भी यहां पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को खंडित किया गया था जिसके आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए हैं।


अन्य पोस्ट