बिलासपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 20 जनवरी। एक ही जिले में ढाई साल या उससे अधिक समय से पदस्थ 85 सहायक पुलिस निरीक्षकों का पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने स्थानांतरण किया है। डांगी ने बताया कि जोन के पुलिस स्थापना बोर्ड ने इनके स्थानांतरण के लिये विधिवत प्रक्रिया का पालन किया है।
बिलासपुर जिले से विजय श्रीवास्तव को मुंगेली, हेमसागर पटेल को रायगढ़, मनोज शंकर पांडे को मुंगेली, प्रकाश टोप्पो को मुंगेली, उमेंद्र मिश्रा को जांजगीर-चांपा, ज्ञान चंद्र भोंसले को मुंगेली, मनोरमा तिवारी को जांजगीर-चांपा, प्रकाश बाबू कुर्रे को मुंगेली, प्रदीप यादव को कोरबा, गुलाल सोनवानी को जांजगीर चांपा, भरत लाल राठौर को रायगढ़, सीता साहू को मुंगेली, कुंदन सिंह राजपूत को मुंगेली, लेख राम पाठक को रायगढ़, मोतीलाल राजपूत को रायगढ़, संग्राम सिंह को जांजगीर-चांपा, अमृत मिंज को रायगढ़, शैलेंद्र सिंह चौहान को जांजगीर चांपा, शीतला प्रसाद त्रिपाठी को गौरेला पेंड्रा मरवाही, गुलाब पटेल को जांजगीर चांपा तथा हेमंत पाटले को जांजगीर चांपा स्थानांतरित किया गया है।
रायगढ़ जिले से राजेंद्र पटेल को जांजगीर चांपा, दिलीप कुमार यादव को जांजगीर चांपा, भवन प्रसाद चेल्से को कोरबा, रमेश कुमार शर्मा को जांजगीर चांपा, सरस्वती महापात्रे को जांजगीर चांपा, धनेश कुमार डड़सेना को बिलासपुर, बृजकिशोर गिरी को कोरबा, देव प्रसाद चौहान को जांजगीर चांपा, कमल सिंह राजपूत को जांजगीर चांपा, चंदन सिंह को कोरबा, लक्ष्मण पुरी गोस्वामी को जांजगीर चांपा, प्रेमसाय भगत को जांजगीर चांपा तथा रेशम लाल साहू को बिलासपुर स्थानांतरित किया गया।
कोरबा जिले से गणेशराम महिलांगे को बिलासपुर, अल्फोज टोप्पो को बिलासपुर, भागीरथ चौधरी को रायगढ़, विभव तिवारी को बिलासपुर, सुदामा प्रसाद पाटले को बिलासपुर, आजूराम गोंड को मुंगेली, मंगतू राम मरकाम को जांजगीर-चांपा, विनोद खांडे को रायगढ़, कृष्ण कुमार राठौर को जांजगीर-चांपा, भगवती खांडेकर को जांजगीर-चांपा, राजेंद्र प्रसाद राठौर को रायगढ़, विष्णु प्रसाद यादव को रायगढ़, संतराम सिन्हा को बिलासपुर, नीलम केरकेट्टा व सुरेश कुमार जोगी को जांजगीर-चांपा स्थानांतरित किया गया है।
जांजगीर-चांपा जिले से परशुराम पैकरा को मुंगेली, संतोष कुमार सारीवान को बिलासपुर, दिलीप सिंह को रायगढ़, बलराम प्रसाद शुक्ला को रायगढ़, अमृत लाल भार्गव को रायगढ़, श्री नारायण मिश्रा को रायगढ़, मोतीलाल सूर्यवंशी को बिलासपुर, ललित कुमार केसकर को बिलासपुर, बोधन राम डायरिया को कोरबा, राजेश सिंह को बिलासपुर, फुलेश्वर सिदार को बिलासपुर, माधव सिंह धुंधेल को मुंगेली, मुकेश कुमार पांडे को कोरबा, दाऊ लाल बरेठ को बिलासपुर, अभय कुमार सत्यार्थी को बिलासपुर, लंबोदर सिंह ठाकुर को बिलासपुर, युगल किशोर शर्मा को बिलासपु,र कौशल कुमार सिदार को कोरबा, ईश्वर एक्का को कोरबा, नरेंद्र तिर्की को रायगढ़ हीरालाल एक्का को कोरबा, देव दास महंत तथा पुरेंद्र मल्होत्रा को रायगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
मुंगेली जिले से राजेंद्र सिंह ठाकुर को गौरेला पेंड्रा मरवाही, सालिकराम राजपूत को बिलासपुर, रामनिवास राठौर को गौरेला पेंड्रा मरवाही, शत्रुघ्न खुंटे को बिलासपुर, कृष्ण कुमार त्रिपाठी को बिलासपुर, मनक राम ध्रुव को रायगढ़, पोखन सिंह ठाकुर को बिलासपुर, चित गोविंद दुबे, मनोज शर्मा तथा सुशील कुमार बंछोर को बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है।


