बिलासपुर

मुंगेली नपा अध्यक्ष सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीनी
05-Jan-2022 8:12 PM
मुंगेली नपा अध्यक्ष सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीनी

दो क्रॉस वोटिंग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 5 जनवरी।
नगर पालिका अध्यक्ष मुंगेली के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के बहुमत के बावजूद जीत हासिल कर ली। कांग्रेस के हेमेंद्र गोस्वामी ने भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवांगन को 8 वोटों के अंतर से हरा दिया।

पूर्व अध्यक्ष भाजपा के संतूलाल सोनकर को भ्रष्टाचार के एक मामले में जेल भेजे जाने के बाद यह पद रिक्त था। कुछ समय पहले गोस्वामी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। यहां भाजपा के 11 और कांग्रेस के 10 पार्षद जीते थे, एक निर्दलीय पार्षद भी हैं।

आज वोटिंग के बाद मतों की गिनती की गई और 13 मत प्राप्त करने के बाद हेमेंद्र गोस्वामी को विजयी घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवांगन को सिर्फ 5 वोट मिले। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दो भाजपा पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की है। इसके अलावा तीन वोट निरस्त कर दिए गए हैं।


अन्य पोस्ट