बिलासपुर
धान खरीदी केंद्र में कानून व्यवस्था का जायजा लेने भ्रमण किया आईजी-एसपी ने
02-Dec-2021 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 2 दिसंबर। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने आज आदिवासी सेवा सहकारी समिति कोटा में हो रही धान खरीदी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अर्जुन जायसवाल, निर्मल सिंह गोंड, विमल कुमार, विष्णु देवांगन आदि किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं है।
अधिकारियों ने समिति प्रबंधक रूपवंत सिंह सोमवंशी से भी चर्चा की। आईजी और एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को खरीदी केंद्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


