बिलासपुर
कोटा में दुर्गोत्सव
14-Oct-2021 5:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा), 14 अक्टूबर। कोटा नगर में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया।
कोटा में डोगरीपारा मां नारायणी दुर्गा उत्सव समिति ने पानी जहाज के झांकी सजाकर पंडाल में दुर्गा पूजा किया जा रहा है, यहां काफी दूर-दूर से भक्तों का भीड़ झांकी और दर्शन करने भक्त आ रहे हैं।
मेन रोड स्थित गांधी बाग की माता रानी दुर्गा उत्सव समिति ने आकर्षक झांकी राजस्थान के रेगिस्तानी रेत पहाड़ों में माता आकर्षक मूर्ति के साथ भी विराजी है, यहां पूरे कोटा नगर भर बहुत ही मनमोहक पंडाल बना कर भक्तों का मनमोह लिया है। बसस्टैंड आदिशक्ति, महाशक्ति, मां शेरावाली, शीतलेश्वर दुर्गा, मां कामाख्या, शिव शक्ति, जय मां अष्टभुजी जय मां मनसा देवी, पड़ावपारा नव जागृति दुर्गा उत्सव समिति सभी जगहों में मां जगत जननी की आकर्षक मूर्ति एवं झांकी बनाई गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


