बिलासपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा), 15 सितंबर। भाजपा किसान मोर्चा विधानसभा क्षेत्र कोटा द्वारा 6 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील प्रांगण के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अरुण साव ने कहा कि भाजपा हर परिस्थिति में किसानों के साथ है। आज किसानों को मिलने वाले खाद की कालाबाजारी सरकार के संरक्षण में हो रही है।
सहकारी समिति में 266 रुपए में मिलने वाली यूरिया बाजार में 800 में मिल रही है, परमिट कटने के बाद भी किसानों को यूरिया खाद की कई महीनों तक नहीं मिल पा रही है राज्य सरकार की विफलता को उजागर करती है। बिजली की अघोषित कटौती और मूल्य वृद्धि से किसान का गुस्सा सातवें आसमान पर है जिसका परिणाम आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा आगे उन्होंने कहा कि हम खेती की बात करते हैं और कांग्रेस नेता रैली की बात करते हैं। छत्तीसगढ़ में आज भूमाफिया और रेत माफिया का भी राज चल रहा है ।
इस कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला के महामंत्री मोहित जायसवाल राम लाल साहू किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बबलू कश्यप महाराज सिंह नायक ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुलेश पांडे के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम को कोटा जनपद के अध्यक्ष मनोहर राज बेलगहना मंडल के मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप रतनपुर कन्हैया यादव, संतोष तिवारी, लखन पैकरा आदि ने भी संबोधित किया। संबोधन के बाद अंत में रैली के शक्ल में सभी लोग एसडीएम कार्यालय जाकर के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
आभार कोटा मंडल के महामंत्री राम कुशल साहू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर रामेश्वर सिंह राजपूत, राज कुमार पैकरा, चंद्रशेखर साहू ,हेमसिंह, रवि ठाकुर, पवन पाठक, नीरज शर्मा, अमरू साहू ,लखन साहू, प्रदीप कौशिक, मुरारी गुप्ता, टीका साहू, बाबा गोस्वामी, रामकुमार अग्रवाल, सविता नामदेव, संगीता अग्रहरि, गायत्री साहू ,मीना यादव, उत्तम प्रजापति, हकीम मोहम्मद, अनिल यादव ,राजू साहू, आदिल खान, ज्ञानेंद्र कश्यप, हर्ष पटेल, आदि भाजपाई उपस्थित थे।


