बस्तर

भाजपा ने मनाया मोदी का जन्मदिन
18-Sep-2021 9:34 PM
  भाजपा ने मनाया मोदी का जन्मदिन

   मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा- केदार कश्यप   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 18 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया व इस मौके पर सेवा और समर्पण अभियान का शुभारंभ किया, जो आगामी 7 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। इस अभियान में आज भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी, वृद्धाश्रम में फल वितरण, शहीद स्मारक गाँधी उद्यान में स्वच्छता कार्य किये गये।

भाजपा जिला कार्यालय में आज भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने सेवा और समपर्ण अभियान का शुभारंभ किया। जहाँ आयोजित संगोष्ठी में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बस्तर जिले के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से जन्मदिन की बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि सेवा और समर्पण अभियान श्री मोदी के जन्मदिवस से समूचे देश में आरंभ हो रहा है। जनता के बीच पहुँच कर भाजपा के कार्यकर्ता पूरी कर्मठता से सेवाकार्य करें। श्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के संकटकाल में श्री मोदी ने देश को संभाला है। आज देश 75 करोड़ नागरिकों का कोविड टीकाकरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है।

श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी व भाजपा जिलाअध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह ने किया, वहीं आज भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता व कार्यकर्ताओं द्वारा धरमपुरा स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरण व मास्क वितरण किया गया। शहीद स्मारक व गाँधी उद्यान में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज स्वच्छता अभियान चलाया और साफ सफाई की।

 कार्यक्रमों के दौरान प्रमुख रुप से श्रीनिवास मिश्रा,वेद प्रकाश पांडे, रजनीश पाणिग्रही,मनीराम कश्यप, गोदावरी साहू,नरसिंह राव, बाबुल नाग, व्ही एस राजपूत,ललिता बघेल, राजेन्द्र बाजपेयी,अश्विनी सरडे,शैलेन्द्र भदौरिया, मनोहरदत्त तिवारी,संग्राम सिंह राणा,अविनाश श्रीवास्तव,राकेश तिवारी आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट