बलौदा बाजार

लाखों के विकास कार्यों का शिवरतन ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन
09-Feb-2026 5:35 PM
लाखों के विकास कार्यों का शिवरतन ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 9 फरवरी।
रविवार को भाटापारा विधानसभा के ग्राम मल्दी में लाखों के विकास कार्यों का शिवरतन शर्मा ने लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम मल्दी में बने सामुदायिक भवन एवं अटल सीएससी केंद्र भवन का लोकार्पण एवं गौठान, कांक्रीटीकारण का भूमिपूजन किया।

उन्होंने ग्रामवासियों क़ो सम्बोधित कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।  सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

श्री शर्मा ने सभा क़ो सम्बोधित कर कहा कि किसान, युवा, मजदूर और महिला वर्ग सहित समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार का उद्देश्य गरीबों और वंचितों को उनका अधिकार दिलाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब हर गरीब परिवार को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में महिलाओं और गरीबों के लिए विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सहायता योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष भोला वर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, सरपंच भारती राकेश वर्मा, दीपक वर्मा, सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट