बलौदा बाजार

ज्ञानोदय शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए देवांगन
03-Feb-2026 8:10 PM
ज्ञानोदय शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए देवांगन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 3 फरवरी।
भाटापारा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखली के ज्ञानोदय शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में इंजीनियर के देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने सभी को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि हम बसंत पंचमी की पूजा ज्ञान, संगीत एवं कला की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर मनाते है। बसंत पंचमी के बाद बसन्त ऋतु का आगमन होने पर जिस प्रकार से मौसम में परिवर्तन होता है और एक नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान हमें बसन्त ऋतु के आगमन पर होती है वैसे ही हमें अपने जीवन में एक नई ऊर्जा और शक्ति के साथ काम करना चाहिए, स्कूल के सभी बच्चों को अच्छे शिक्षा ग्रहण करने की बात देवांगन ने कही।

साथ ही स्कूल समिति द्वारा शिक्षा के साथ साथ संस्कार बच्चों को मिल रहा है उस पर समिति के लोगों को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किए। गांव के सभी लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने और शिक्षा देने की बात देवांगन ने कही। साथ ही अच्छे आयोजन के लिए देवांगन ने स्कूल संचालक भानु वर्मा और उनकी समिति को बधाई भी दिया।
इस अवसर पर गांव के सरपंच आशीष चतुर्वेदानी, पूर्व सरपंच राजू यादव महेश भारद्वाज रूपेश्वर वर्मा प्राचार्य डांगेंद्र वर्मा, रमेश मीरी, चंद्रकांत आड़ील पंच गण एवं ग्राम वाशी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट