1. निम्नलिखित में से कौन सा अंतर्राष्ट्रीय रिजर्व का संघटक नहीं है?
(अ) विशेष आहरण अधिकार (ब) आईएमएफ में प्रारक्षित निधि की स्थिति (स) मौद्रिक स्वर्ण (द) मुद्रा बाजार के विपत्र
2. आयातित वस्तुओं के मूल्य पर लगाया गया शुल्क क्या कहलाता है?
(अ) यथा मूल्य शुल्क (ब) मिश्रित शुल्क (स) विशिष्ट शुल्क (द) आयात शुल्क
3. निम्नलिखित में से कौन सी वित्तीय संस्था भारतीय रिजर्व बैंक के निरीक्षणात्मक सीमा क्षेत्र में नहीं है?
(अ) भारत में परिचालित विदेशी वाणिज्यिक बैंक (ब) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (स) म्यूच्युअल फण्डस् (द) राज्य सहकारी बैंक
4. मुद्रण में लाइन ऑफ डॉट्स निम्नलिखित में से किस रूप में चिह्नित किया गया है?
(अ) किकर स्पॉट (ब) डिसज्वाइन्ट्स (स) लीडर्स (द) डॉट्लाइन
5. क्लोज निम्नलिखित में से किसकी पद्धति है?
(अ) संपादन (ब) कैप्शनिंग (स) पठनीयता (द) समापन
6. एक खुरदरा सतह पेपर, जो देखने में हस्तनिर्मित पेपर की तरह लगता है, उसे निम्नलिखित में से किस नाम से जानते हैं?
(अ) रफ स्टॉक (ब) पुरातन (स) आर्ट (द) बाइंडर
7. फिलर कॉपी का दूसरा नाम है?
(अ) कैजुअल कॉपी (ब) टाइम कॉपी (स) हार्ड कॉपी (द) स्लग कॉपी
8. आइमैक्स पोजेक्शन सिस्टम किस स्क्रीन का प्रयोग करता है?
(अ) लघु अथवा छोटा(ब) बहुत बड़ा(स) ऊध्र्वाधर (द)क्षितिजीय
9. इबोला वायरस, जिसे हाल में संयुक्त राष्ट्र द्वारा संक्रामक घोषित किया गया है, उसका नाम इबोला नदी के नाम पर रखा गया है। यह इबोला नदी स्थित है?
(अ) एशिया में (ब) अफ्रीका में (स) दक्षिणी अमेरिका में (द) उत्तरी अमेरिका में
10. निम्नलिखित में से किसे अगस्त-2014 में राष्ट्र के शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार (सम्मान), अशोक चक्र से मरणोपरांत सम्मानित करने की घोषणा की गई है?
(अ) विंग कमांडर हवी उपाध्याय (ब) मेजर मुकुंद वरदराजन (स) ले. कर्नल मनोहर कुमार (द) लॉन्स नायक भारत कुमार क्षत्रिय
11. अंडमान तथा निकोबार द्वीप में बसने वाली निम्न अनुसूचित जनजातियों में किसने विगत लोकसभा चुनाव, 2014 में प्रथम बार हिस्सा लिया?
(अ) जारवा (ब) अंडमानीज (स) शोम्पेन (द) ओंगे
12. उत्तरप्रदेश के राजकीय चिह्न में नहीं है?
(अ) मछलियां (ब) धनुष (स) तीर (द) मोर
13. मानचित्र का वर्षा का वितरण दिखाने के लिए किस रेखा का प्रयोग किया जाता है?
(अ) आइसोहाइट (ब)आइसोथर्म(स)आइसोबार(द) आइसोहेलाइन
14. सामान जनसंख्या घनत्व वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखाएं कौन सी हैं?
(अ)आइसोप्रैक्ट (ब) आइसोडोपेन (स) आइसोटैक (द) आइसोपाइक्निक
15. धु्रवों पर क्षोभमण्डल किस ऊंचाई तक विद्यमान है?
(अ) 5 किमी तक (ब) 10 किमी तक (स) 8 किमी तक (द) 18 किमी तक
16. वनस्पति तेलों को संतृप्त वसाओं में परिवर्तित करने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है?
(अ) आक्सीजन (ब) हाइड्रोजन (स) नाइट्रोजन (द) एसीटिलीन
17. राष्ट्रपति को निम्नलिखित में से किन सजाओं को क्षमा करने का अधिकार है?
(अ)आजीवन कैद (ब) मृत्यु दंड (स) आजीवन कैद और मृत्युदंड (द) किसी भी सजाओं को
18. केंद्रीय मंत्रिमंडल में कौन से मंत्री द्वितीय श्रेणी के होते हैं?
(अ)केंद्रीय मंत्री (ब)राज्यमंत्री(स)उपमंत्री (द)इनमें से कोई नहीं
19. अफ्रीका महाद्वीप का दक्षिणतम बिंदु है?
(अ)आशा अंतरीप (ब) केप अगुलहास (स) केपटाऊन (द) नेटाल
20. विश्व में मैदानों का सर्वाधिक विस्तार किस महाद्वीप में है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) उत्तर अमेरिका (द) अफ्रीका
21. मासेलो क्या है?
(अ) एक अमेरिकी भाषा (ब) ब्राजील का एक बंदरगाह (स) दक्षिण अफ्रीका की एक जनजाति (द) साइबेरिया का एक जानवर
22. निम्नलिखित में कौन सा एक पत्तन गुजरात में पोत के तोडऩे एवं मरम्मत हेतु प्रसिद्ध है?
(अ) पोरबंदर (ब) पाटन (स) पीपावाव (द) माण्डवी
23. सघन खेती के लिए खेतिहर क्षेत्र होना चाहिए?
(अ) अधिक वर्षा वाला (ब) कम वर्षा वाला (स) सिंचित (द) असिंचित
24. सर्वेक्षण के दौरान समपटल पर विभिन्न लक्ष्यों को आलेखित करने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयुक्त किया जाता है?
(अ) त्रिपाद (ब)दर्श रेखक (स) आरेखन छड़ (द) साहुल
25. प्रौढ़ मनुष्य में लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण होता है?
(अ) यकृत में (ब) वृक्कों में (स) तिल्ली में (द)अस्थि मज्जा में
26. कौन सा महाद्वीप मरुस्थल विहीन है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) आस्ट्रेलिया
27. वेनेजुएला स्थित उष्ण कटिबंधीय घास के मैदान को क्या कहा जाता है?
(अ) लानोज (ब) कैम्पोस (स) पार्कलैंड (द) सवाना
28. शुक्र ग्रह का एक विशेष लक्षण क्या है?
(अ) वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है (ब) घूर्णन की गति बहुत तेज होती है (स)उसमें वायुमंडल नहीं है (द)इनमें से कोई नहीं
सही जवाब-1.(द) मुद्रा बाजार के विपत्र, 2.(अ) यथा मूल्य शुल्क, 3.(स)म्यूच्युअल फण्डस्, 4.(स)लीडर्स, 5.(स)पठनीयता, 6.(ब) पुरातन, 7.(ब)टाइम कॉपी, 8.(ब)बहुत बड़ा, 9.(ब)अफ्रीका में, 10.(ब) मेजर मुकुंद वरदराजन,11.(स) शोम्पेन,12. (द)मोर, 13.(अ) आइसोहाइट, 14.(द)आइसोपाइक्निक, 15.(स)8 किमी तक, 16.(ब) हाइड्रोजन, 17.(स) आजीवन कैद और मृत्युदंड, 18.(ब) राज्य मंत्री, 19.(ब) केप अगुलहास, 20.(ब)यूरोप, 21.(ब)ब्राजील का एक बंदरगाह, 22.(ब) पाटन, 23.(स)सिंचित, 24.(ब)दर्श रेखक, 25.(द)अस्थि मज्जा में, 26.(ब)यूरोप, 27.(अ)लानोज, 28.(अ)वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है।