सामान्य ज्ञान
अमरकन्द (श्वह्वद्यशश्चद्धद्बह्यड्ड ठ्ठह्वस्रड्ड)एक औषधीय पौधा है। हिन्दी में इसे अमरकन्द, गोरूमा, अम्बरकन्द, सकाकुल भेद कहा जाता है। इसके अलावा संस्कृत-मालाकन्द, अलिकन्द, पंक्तिकन्द, मराठी- मानकन्द, मालेचेकन्द, भुइकली, दावणीचे कन्द, बंगला-बुद्धर बारी, लैटिन- यलोफिया न्यूडा, यूरोफिया वायकोलार कहते हैं।
अमरकन्द स्वाद में मीठा, स्निग्ध, तीखा, उत्तेजक, भूख बढ़ाने वाला और अत्यंत पौष्टिक होता है। यह टीबी के कारण उत्पन्न गले की गांठों या गण्डमाला, सूजन, पेट की कीड़े, वात ,कफ से उत्पन्न विभिन्न प्रकार के विकार, फोड़े- फुंसियां, बालकों की खांसी और पीड़ा को दूर करने वाला होता है। सूजन को दूर करने के लिए इसके फल को गाय के मूत्र के साथ घिसकर लगाया जाता है। पेट के कीड़ों को नष्ट करने के लिए इसका चूर्ण पानी के साथ मिला देते हैं। इसके अलावा अनेक बीमारियों के उपचार में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
एक दूसरे को काटती हुई दो रेखाओं और आगे चल कर उनके चारों सिरों के दांई ओर मुड़ जाने वाले चिह्न को स्वस्तिवाचन का प्रतीक माना जाता है। स्वास्तिक अति प्राचीन पुण्यप्रतीक है, जिसमें गूढ़ अर्थ और गंभीर रहस्य छुपे हैं।
स्वस्तिक जिस मंत्र के प्रतीक रूप में चित्रित किया जाता है, वह यजुर्वेद से लिया गया है। स्वस्ति न इंद्रो वृद्धश्रवाज भाग से शुरु होने वाले मंत्र के प्रतीक स्वस्तिक की पूर्व दिशा में वृद्धश्रवा इंद्र, दक्षिण में बृहस्पति इंद्र, पश्चिम में पूषा-विश्ववेदा इंद्र तथा उत्तर दिशा में अरिष्टनेमि इंद्र स्थित हैं। स्वस्तिक का अर्थ है कि नादब्रह्म से अक्षर तथा वर्णमाला बनी, मातृका की उत्पत्ति हुई। नाद से ही वाणी के चारों रूप पश्यंती, मध्यमा तथा वैखरी उत्पन्न हुई। फिर उनके भी स्थूल तथा सूक्ष्म, दो भाग बने। इस प्रकार नाद सृष्टि से छह रूप हो गए। इन्हीं छह रूपों में, पंक्तियों में स्वस्तिक का रहस्य छिपा है। अत: स्वस्तिक को समूचे नादब्रह्म तथा सृष्टि का प्रतीक एवं पर्याय माना जा सकता है। स्वस्तिक की यह आकृति दो प्रकार की हो सकती है। प्रथम स्वस्तिक, जिसमें रेखाएं आगे की ओर इंगित करती हुई दांई ओर मुड़ती हैं। इसे स्वस्तिक कहते हैं। यही शुभ चिह्व है, जो हमारी प्रगति की ओर संकेत करता है। दूसरी आकृति में रेखाएं पीछे की ओर संकेत करती हुई बाईं ओर मुड़ती हैं। इसे वामावर्त स्वस्तिक कहते हैं। भारतीय संस्कृति में इसे अशुभ माना जाता है।
भारतीय दर्शन के अनुसार स्वस्तिक की चार रेखाओं को चार वेद, चार पुरूषार्थ, चार आश्रम, चार लोक तथा चार देवों अर्थात् ब्रह्मा, विष्णु, महेश तथा गणेश से तुलना की गई हैं। जैन धर्म में स्वस्तिक उनके सातवें तीर्थंकर पाश्र्वनाथ के प्रतीक चिन्ह के रूप में लोकप्रिय है।
जैन अनुयायी स्वस्तिक की चार भुजाओं को संभावित पुनर्जन्मों के स्थल स्थानों के रूप में मानते हैं। ये स्थल हैं-वनस्पति या प्राणिजगत, पृथ्वी, जीवात्मा एवं नरक। बौद्ध मठों में भी स्वस्तिक का अंकन मिलता है। जार्ज वुड्रोफ ने बौद्धों के धर्मचक्र को, यूनानी क्रास को तथा स्वस्तिक को सूर्य का प्रतीक माना है। इटली के हर कोन में, मिलान, रोम, पॉम्पिया, हंगरी, यूनान, चीन आदि हर देश नगर में स्वस्तिक पाया जाता है।
मैक्समूलर के अनुसार ईसाई धर्म में भी स्वस्तिक को मान्यता है और वहां वह गतिशील सूर्य का प्रतीक है। कुछ विद्वानों के अनुसार क्रास और स्वस्तिक के आध्यात्मिक और दार्शनिक अर्थ संकेत समान महत्व रखते हैं। ऋग्वेद की ऋचा में स्वस्तिक को सूर्य का प्रतीक माना गया है और उसकी चार भुजाओं को चार दिशाओं की उपमा दी गई है। सिद्धान्तसार ग्रन्थ में उसे विश्व ब्रह्माण्ड का प्रतीक चित्र माना गया है।
उसके मध्य भाग को विष्णु की कमल नाभि और रेखाओं को ब्रह्माजी के चार मुख, चार हाथ और चार वेदों के रूप में निरूपित किया गया है। अन्य ग्रन्थों में चार युग, चार वर्ण, चार आश्रम एवं धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के चार प्रतिफल प्राप्त करने वाली सामाजिक व्यवस्था एवं वैयक्तिक आस्था को जीवन्त रखने वाले संकेतों को स्वस्तिक में ओत-प्रोत बताया गया है। इस चिह्न की मीमांसा करते हुए स्वस्तिक शब्द का अर्थ (सु-अच्छा, अस्ति-सत्ता, क-कर्ता) अच्छा या मंगल करने वाला भी किया गया है। स्वस्तिक अर्थात कुशल एवं कल्याण। कल्याण शब्द का उपयोग तमाम प्रश्नों के एक उत्तर में किया जाता है।
होयसल वंश के शासकों ने वास्तुशिल्प के मामले में चालुक्य शैली की परंपरा को सुरक्षित रखा। इसमें उन्होंने अपनी कुछ नई विशिष्टïताओं को भी शामिल किया गया। होयसल शैली के सर्वश्रेष्ठï उदाहरण हैं- हैलेविड (प्राचीन द्वारसमुद्र), वेलूर और सोमनाथपुर के होयसल मंदिर।
होयसल मंदिर चालुक्य मंदिर से अधिक अलंकृत होते हैं। अलंकरण में सेलखड़ी का प्रयोग अधिकता में किया गया। सेलखड़ी पत्थर की अपेक्षा नरम होता है, इसलिए इसमें ज्यादा कलात्मक तरीके से डिजाइन बनाए जा सकते हैं। धीरे -धीरे चालुक्य और होयसल शैली उत्तरी और द्रविड़ शैली से स्पष्ट अलग दिखने लगी। मंदिरों की बुनियादी रूपरेखा अब आयताकार न होकर तारे के आकार या फिर बहुभुजी होने लगी जिसके अंदर पूरा मंदिर होता था।
मंदिर का निर्माण ऊंचे चबूतरे पर किया जाता था। उनमें बुर्जियां नहीं होती थी। मंदिर की ऊंचाई भी कम हुआ करती थी। मंदिर के चारों ओर की दीवारों के बाहरी धरातल पर आलोकचित्रों की सजावट इस चपटेपन को और असरकार बनाते हैं। होयसल मंदिर की अन्य विशेषता उसके नाटे और मोटे खम्भे हैं, जो खराद से ढाले गए होते थे।
शुष्क प्रदेशों में चट्टïानों के ऊपरी कठोर पृष्ठï के नीचे निर्मित खोखली स्थलाकृति को टैफोनी कहा जाता है। रात में शीत और दिन में ताप वृद्धि के कारण खनिजों के घोल के जम जाने से ऊपरी पृष्ठï या पपड़ी कठोर हो जाती है। वहीं उसके नीचे खनिजों के अलग होने के कारण चट्टïानों के वियोजन से भूमि में रिक्तियां बन जाती हैं और भूमि खोखली हो जाती है। इस खोखली भूमि को ही टैफोनी कहा जाता है। यह आकृतियां बड़ी खूबसूरत दिखाई देती हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है, जैसे प्रकृति ने पत्थरों पर कलाकृतियां उकेर दी हैं ।
1. एंथ्रासाइट कोयला में कार्बन की प्रतिशत मात्रा कितनी होती है?
(अ) 30-40 प्रतिशत (ब) 45-70 प्रतिशत (स) 70-90 प्रतिशत (द) 90 प्रतिशत से अधिक
2. विश्व में उत्पादित होने वाले कुल कोयला में एंथ्रासाइट कोयला का योगदान कितना होता है?
(अ)5 प्रतिशत (ब)10 प्रतिशत (स) 15 प्रतिशत (द) 50 प्रतिशत
3. विश्व में उत्पादित कुल कोयला का कितना प्रतिशत हिस्सा बिटुमिनस कोयला का होता है?
(अ) 50 प्रतिशत (ब) 60 प्रतिशत (स) 70 प्रतिशत (द) 80 प्रतिशत
4. भारत में संघ राज्यों का प्रशासन निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया जाता है?
(अ) राष्टï्रपति द्वारा (ब) उपराज्यपाल द्वारा (स) गृहमंत्री द्वारा (द) प्रशासक द्वारा
5. भारत के किस एक मात्र संघ राज्य क्षेत्र का अपना उच्च न्यायालय है?
(अ) पुदुच्चेरि (ब) लक्षद्वीप (स) चंडीगढ़ (द) दिल्ली
6. पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कौन करता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) लोकसभाध्यक्ष (द) गृहमंत्री
7. प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) वी.पी. मंडल (ब) वी. पी. सिंह (स) काका कालेलकर (द) एच. अनुमनथप्पा
8. संविधान संशोधन हेतु विधेयक सर्वप्रथम कहां प्रस्तुत किया जाता है?
(अ) संसद (ब) राज्यसभा (स) लोकसभा (द) राज्य विधानमंडल
9. भारतीय संविधान की कौन सी विशेष व्यवस्था दक्षिण अफ्रीका के संविधान से ली गई है?
(अ) संसदीय प्रणाली (ब) मूल अधिकार (स) संविधान संशोधन (द) मूल कर्तव्य
10. जब किसी वस्तु को ठंडा किया जाता है, तब उसके अणुओं की-
(अ) ऊर्जा बढ़ जाती है (ब) की चाल घट जाती है (स) द्रव्यमान बढ़ जाता है (द) भार बढ़ जाता है
11. सूर्य की उष्मा पृथ्वी पर निम्नलिखित में से किस प्रकार के संचार माध्यम से आती है?
(अ) संवहन (ब) विकिरण (स) सन्नयन (द) ताप विनिमय
12. स्वस्थ नेत्र के लिए स्पष्टï दृष्टिï की न्यूनतम दूरी कितनी होती है?
(अ) 25 सेमी (ब) 30 सेमी (स) 35 सेमी (द) 40 सेमी
13. विद्युत उपकरण में अर्थ का उपयोग होता है?
(अ) खर्च कम करने के लिए (ब) क्योंकि उपकरण 3 फेज में काम करते हैं (स) सुरक्षा के लिए (द) फ्यूज के रूप में
14. चौथी शताब्दी में नेपाल में अपने सिद्घांतों के प्रचार हेतु जाने वाला बौद्घ दार्शनिक था?
(अ) आचार्य कमल शिला (ब) आचार्य अतिश (स) आचार्य शान्तारक्षित (द) आचार्य वसुबंधु
15. चीन में बौद्घ धर्म का प्रचार हुआ था?
(अ) तीसरी शताब्दी ई. में (ब) द्वितीय शताब्दी ई. में (स) प्रथम शताब्दी ई. में (द) प्रथम शताब्दी ई.पू. में
16. रामायण और महाभारत के समान दीपवंश और महावंश को पवित्र ग्रंथ माना जाता है?
(अ) भारत में (ब) नेपाल में (स) श्रीलंका में (द) तिब्बत में
17. सिंहासन पर आसीन होने के पश्चात अशोक ने कौन सी उपाधि धारण की?
(अ) जनानामप्रिय (ब) विगतशोक (स) देवानामप्रिय (द) धर्मनामप्रिय
18. कश्मीर का क्रमबद्घ इतिहास निम्नलिखित गं्रथों में किससे मिलता है?
(अ) राजतरंगिणी में (ब) विक्रमांकदेवचरित में (स) हर्षचरित में (द) इनमें सभी में
19. बारहवीं शताब्दी के कवि जयदेव और धोयी को किसके दरबार में संरक्षण प्राप्त था?
(अ) मिहिरभोज (ब) अमोघवर्ष (स) लक्ष्मण सेन (द)धर्मपाल
20. कैमरे में किस प्रकार के लेंस उपयोग में लाया जाता है?
(अ) उत्तल (ब) अवतल (स) वर्तुलाकार (द) समान मोटाई का
21. आइरिस का क्या काम होता है?
(अ) आंखों में जाने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करना (ब) आंख में जाने वाले प्रकाश की मात्रा को लौटाना (स) प्रतिबिंब लेंस को चित्र भेजना (द) इनमें से कोई नहीं
22. कौन सा राग औडव संपूर्ण जाति का है?
(अ) शुद्घ कल्याण (ब) खमाज (स) गुणकली (द)दरबारी कान्हड़ा
23. किस प्रकार की वस्तुओं को गिफेन वस्तुएं कहा जाता है?
(अ) प्रचूर मात्रा में वस्तुएं (ब) वस्तुओं की कमी (स) निम्रकोटि की वस्तुएं (द) उच्च कोटि की वस्तुएं
24. उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों के लिए रबी की बुवाई हेतु मक्के की सबसे उपयुक्त प्रजाति कौन सी है?
(अ) मंजरी (ब) नवीन (स) तरुण (द) कंचन
25. निम्नलिखित में कहां से होमरूल लीग आंदोलन की प्रेरणा ली गई?
(अ) फ्रांस (ब) जापान (स) इथोपिया (द) आयरलैण्ड
26. गुरु गोविंद सिंह द्वारा निम्नलिखित में किस प्रथा की शुरूआत की गई?
(अ) समस्त सिखों को खालसा पुकारा (ब) प्रत्येक सिख के नाम के आगे सिंह लगाने को कहा (स) सिखों को केश, कंघा, कृपाण कच्छा और कड़ा धारण करने को कहा (द) इनमें से सभी
27. निम्नलिखित में से किस स्थान से भारत दासों को आयात करता था?
(अ) फारस की खाड़ी (ब) मिस्र (स) चीन (द) इनमें से कोई नहीं
28. अजंता चित्रकारों की विषय वस्तु निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) जैन धर्म (ब) बौद्घ धर्म (स) वैष्णव मत (द) शैव मत
---
सही जवाब- 1.(द) 90 प्रतिशत से अधिक, 2.(अ)5 प्रतिशत, 3.(द) 80 प्रतिशत, 4.(अ) राष्टï्रपति द्वारा, 5.(द) दिल्ली, 6.(अ) राष्ट्रपति, 7.(स) काका कालेलकर, 8.(अ) संसद, 9.(स) संविधान संशोधन, 10.(ब) की चाल घट जाती है, 11.(ब) विकिरण, 12.(अ) 25 सेमी, 13.(स) सुरक्षा के लिए, 14.(द) आचार्य वसुबंधु, 15.(स) प्रथम शताब्दी ई. में, 16.(स) श्रीलंका में, 17.(स) देवानामप्रिय, 18.(अ) राजतरंगिणी में, 19.(स)लक्ष्मण सेन, 20.(अ) उत्तल, 21.(अ) आंखों में जाने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करना, 22.(ब)खमाज, 23.(स) निम्रकोटि की वस्तुएं, 24.(अ)मंजरी, 25.(द) आयरलैण्ड, 26.(द) इनमें से सभी, 27.(अ) फारस की खाड़ी, 28.(ब) बौद्घ धर्म।
1. वान थ्यूनेन का कृषि अवस्थिति सिद्धांत किस पर आधारित है?
(अ) फसल सघनता पर (ब) फसल प्रतिस्थापन पर (स) परिवहन लागत पर (द) तुलनात्मक लाभ पर
2. भूतपूर्व सोवियत संघ का कौन सा देश चाय का महत्वपूर्ण उत्पादक है?
(अ) रूस (ब) यूक्रेन (स) आर्मीनिया (द) जार्जिया
3. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
(अ) चाय उष्ण एवं उपोष्ण कटिबंध की फसल है (ब) मानसूनी एशिया चाय का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है (स) जॉर्जिया और ताइवान की चाय उत्तम कोटि की होती है (द) उपर्युक्त सभी
4. बिना सिंचाई की सहायता से की जाने वाली तर खेती के लिए वार्षिक वर्षा की कितनी मात्रा आवश्यक होती है?
(अ) 50 सेमी से कम (ब) 50 से 100 सेमी (स) 100 से 200 सेमी (द) 200 सेमी से अधिक
5. मेरीकल्चर में किसका उत्पादन किया जाता है?
(अ) वृक्षों तथा झाडिय़ों का (ब) फूलों का (स) समुद्री जीवों का (द) मधुमक्खियों का
6. किस देश की राजधानी को सिटी ऑफ रैट्स (चूहों का शहर) कहा जाता है?
(अ) चिली (ब) मलेशिया (स) मैक्सिको (द) स्विट्रलैण्ड
7. वर्ष 1961 में स्थापित वल्र्ड वाइल्ड लाइफ फंड का मुख्यालय कहां है?
(अ) लुसेन (ब) ग्लाण्ड (स) ज्युरिख (द) जेनेवा
8. तीसरी दुनिया से तात्पर्य है?
(अ) विकसित देश (ब) अविकसित तथा विकासशील देश (स) तेल समृद्घ देश (द) एशिया के देश
9. संसार का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कहां पर स्थित है?
(अ) जापान (ब) इंग्लैण्ड (स) अमेरिका (द) रूस
10. भारत की टैंक प्रतिरोधी मिसाइल है?
(अ) नाग (ब) अग्नि (स) वज्र (द) आकाश
11. रक्षा कवच किसे कहा गया है?
(अ) भारतीय थलसेना के जवानों के लिए एक नया अभिकल्पित सुरक्षा उपकरण (ब)रेलगाडिय़ों के बीच टक्कर बचाने के लिए एक टक्कर विरोधी यंत्र है(स)भूकंप प्रतिरोधी भवनों के लिए एक नई अभिकल्पना (द)भारत में हवाई पत्तनों पर लगा एक नया यंत्र
12. विश्व का कौन सा देश इलायची का सबसे बड़ा निर्यातक है?
(अ) भारत (ब) ब्राजील (स) चीन (द) श्रीलंका
13. विश्व में सबसे पहले नाइट्रेट की प्राप्ति निम्नलिखित किस स्थान से हुई?
(अ) तिब्बत का पठार (ब) चिली का पठार (स) कोलंबिया का पठार (द) ब्राजील का पठार
14. विश्व में कुल गैस की सर्वाधिक खपत किस देश द्वारा होती है?
(अ) ब्रिटेन (ब) रूस (स) ब्राजील (द) घाना
15. निम्नांकित में संसार का सर्वाधिक व्यस्त महासागरीय मार्ग कौन सा है?
(अ) हिंद महासागर (ब) उत्तरी अटलांटिक महासागर (स) दक्षिणी अटलांटिक महासागर (द) प्रशांत महासागर
16. भारत का सबसे बड़ा सडक़ पुल कौन सा है?
(अ) नेहरू सेतु (ब) इंदिरा सेतु (स) मंकी सेतु (द) महात्मा गांधी सेतु
17. लोकसभा अध्यक्ष को अपना पद संभालने पर?
(अ)शपथ लेनी पड़ती है (ब) शपथ नहीं लेनी पड़ती है (स) प्रतिज्ञा करनी पड़ती है (द) इनमें से कोई नहीं
18. जिन वाद्यों में वायु द्वारा ध्वनि उत्पादित की जाती है, वे कहलाते हैं?
(अ) अवनद्घ वाद्य (ब) वायु वाद्य (स) सुषिर वाद्य (द) तार वाद्य
19. निम्नलिखित में से कौन सा स्वर अध्र्वदर्शक स्वर के नाम से प्रचलित है?
(अ) मध्यम (ब) गंधार (स) पंचम (द) निषाद
20. उस्ताद अल्ला रक्खा खां को किस सन् में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था?
(अ)1976 ई. में (ब)1977 ई. में(स)1978 ई. में(द)1979 ई. में
21. एक स्वयं परागित फसल कौन सी है?
(अ) मक्का (ब) धान (स) बरसीम (द) अंडी
22. जर्म प्लाज्म का सिद्घांत निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक दिया था?
(अ) डार्विन ने (ब) लीवेन हॉक ने (स) स्पेलांजनी ने (द) वीसमैन ने
23. मूंग में पीला चित्रवर्ण रोग किस कीट द्वारा फैलता है?
(अ) बेमिसिया टैबेसाई (ब)एफिस क्रैसीवोरा (स) नेफोटेटिक्स वाइरेसेन्स (द) अमरास्का बिगुटुला
24. असहयोग आंदोलन का समर्थन किसने नहीं किया?
(अ) मोतीलाल नेहरू (ब) राजेंद्र प्रसाद (स) शौकत अली (द) एनीबेसेन्ट
25. राज्यों का एकीकरण किया किसके प्रयासों से संभव हो पाया था?
(अ) सरदार पटेल ने (ब) शेख अब्दुल्ला ने (स) मौलाना आजाद ने (द) मोतीलाल नेहरू ने
26. जब कांच की छड़ को रेशम से रगड़ा जाता है, तो छड़ में क्या क्रिया होती है?
(अ) ऋणावेशित हो जाती है (ब) धनावेशित हो जाती है (स) उदासीन रहती है (द) पहले ऋणावेशित होती है, फिर धनावेशित
27. अंगुर में कौन सा अम्ल पाया जाता है?
(अ) साइट्रिक अम्ल (ब) सैलिसिलिक अम्ल (स) लैक्टिक अम्ल (द) टार्टरिक अम्ल
28. बेसिक भाषा का प्रयोग निम्नलिखित में से किस कार्य के लिए किया जाता है?
(अ) वाणिज्यिक कार्यों के लिए (ब) वैज्ञानिक गणना के लिए (स) बच्चों को सिखाने के लिए (द) प्रारंभ में सरल भाषा को सिखाने के लिए
---
सही जवाब- 1.(द) तुलनात्मक लाभ पर, 2.(द)जार्जिया 3.(द) उपर्युक्त सभी, 4.(द) 200 सेमी से अधिक, 5.(स) समुद्री जीवों का, 6.(स) मैक्सिको, 7.(ब)ग्लाण्ड, 8.(ब)अविकसित तथा विकासशील देश, 9.(स) पेरू में, 10.(अ) नाग, 11.(ब) रेलगाडिय़ों के बीच टक्कर बचाने के लिए एक टक्कर विरोधी यंत्र,12.(अ) भारत, 13.(स) कोलंबिया का पठार, 14.(ब) रूस, 15.(ब) उत्तरी अटलांटिक महासागर, 16.(अ)नेहरू सेतु, 17.(ब)शपथ नहीं लेनी पड़ती है, 18.(स) सुषिर वाद्य, 19.(अ) मध्यम, 20.(ब) 1977 ई. में, 21.(ब) धान, 22.(द) वीसमैन ने, 23.(अ)बेमिसिया टैबेसाई, 24.(ब) राजेंद्र प्रसाद, 25.(अ) सरदार पटेल ने, 26.(ब)धनावेशित हो जाती है, 27.(द) टार्टरिक अम्ल, 28.(द) प्रारंभ में सरल भाषा को सिखाने के लिए ।
पारे लगे थर्मामीटर और ब्लड प्रेसर मापने की मशीन पर जल्द बैन लग सकता है। वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इस पर बैन की तैयारी शुरू कर दी है। 140 देशों के प्रतिनिधियों ने पारे का इस्तेमाल खत्म करने के लिए पहली बार संयुक्त राष्ट्र के एक समझौते पर दस्तखत किया है। लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे पारे के प्रतिकूल असर की वजह से इसको बैन लगाने का निर्णय लिया गया है।
थर्मामीटर का प्रयोग हम बुखार का पता लगाने के लिए करते हैं। इससे शरीर का तापमान पता लगाया जाता है। पारंपरिक थर्मामीटर में मरकरी यानी पारा होता है, जो तापमान के साथ फैलता जाता है, लेकिन, अब अधिकांश घरों में पारंपरिक थर्मामीटर की जगह डिजिटल थर्मामीटर होते हैं, क्योंकि यह अधिक सुरक्षित होता है और यह काफी तेजी से काम भी करता है। डिजिटल थर्मामीटर में इलेक्ट्रिक रेसिस्टर यानी विद्युत प्रतिरोधी होता है, जिसे थर्मीस्टर के नाम से जाना जाता है। यह ताप-संवेदनशील होता है। जब तापमान बढ़ता है, तो थर्मीस्टर अधिक सुचालक हो जाता है। ऐसा तब होता है, जब हमारे शरीर का तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस (99 डिग्री फारेनहाइट) हो जाता है। इसके बाद एक माइक्रोकंप्यूटर इस सुचालक को मापकर तापमान का पता लगाता है और यह थर्मामीटर की स्क्रीन पर दिखाता है।
थर्मामीटर को लेकर सबसे पहला प्रयोग एंडर्स सेल्सियस ने किया था। उन्होंने एक स्केल को पानी के क्वथनांक 100 डिग्री और जमनांक शून्य डिग्री पर मापा। उन्होंने यह प्रयोग दबाव में पानी के व्यवहार को आधार बनाकर किया। बाद में, कार्ल लिनस ने इसमें थोड़ी हेरफेर की। फिर आगे चलकर गैब्रिएल फारेनहाइट ने तीन अवस्थाओं स्थिर, जमनांक और क्वथनांक पर केंद्रित एक तापमापी बनाया।
विश्व में ट्यूलिप पुष्पों की लगभग 100 प्रजातियां मिलती हैं, जो दक्षिणी यूरोप, उत्तर अफ्रीका और एशिया से हैं। ये बारहमासी और बल्बधारी पौधे होते हैं, जो 10-70 सें.मी. तक ऊंचे होते हैं। इन पर छ: पंखुडिय़ों वाले बड़े फ़ूल खिलते हैं। ईरान और तुर्की के राष्ट्रीय पुष्प होने के अलावा, ट्यूलिप नीदरलैंड से इतने संबंधित रहे हैं, कि इनकी एक प्रजाति को डच ट्यूलिप्स भी कहा जाता है।
ट्यूलिप वसंत ऋतु में फूलनेवाला पादप है। ट्यूलिप के नैसर्गिक वासस्थानों में एशिया माइनर, अफगानिस्तान, कश्मीर से कुमाऊं तक के हिमालयी क्षेत्र, उत्तरी ईरान, टर्की, चीन, जापान, साइबीरिया तथा भूमध्य सागर के निकटवर्ती देश विशेषतया उल्लेखनीय हैं। वनस्पति विज्ञान के ट्यूलिया वंश का पारिभाषिक उद्गम ईरानी भाषा के शब्द टोलिबन (अर्थात् पगड़ी) से इसलिए माना जाता है कि ट्यूलिप के फूलों को उलट देने से ये पगड़ी नामक शिरोवेश जैसे दिखाई देते हैं। ट्यूलिपा वंश के सहनशील पौधों का वानस्पतिक कुल लिलिएसिई है। टर्की से यह पौध 1554 ई0 में ऑस्ट्रिया, 1571 ई. में हॉलैंड और 1577 ई. में इग्लैंड ले जाया गया। इस पौधे का सर्वप्रथम उल्लेख 1559 ई. में गेसनर ने अपने लेखों और चित्रों में किया था और उसी के आधार पर ट्यूलिपा गेसेनेरियाना का नामकरण हुआ।
कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर काफी प्राचीन है और इसका अपना धार्मिक महत्व है। इसे एक शक्तिपीठ माना जाता है। पुराणों के अनुसार, शक्ति पीठों में शक्ति मां उपस्थित होकर जन कल्याण के लिये भक्त जनों का परिपालन करती हैं। भारत में स्थित छह शक्ति पीठों में कोल्हापुर में स्थित शक्तिपीठ बहुत ही सुप्रसिद्ध है। भगवान् विष्णु के पत्नी होने के नाते इस मंदिर का नाम माता महालक्ष्मी से जोड़ा गया है और मान्यता है कि इस जगह में महाविष्णु महालक्ष्मी के साथ निवास करते हैं।
मंदिर का निर्माण चालुक्य राजाओं ने किया था। मंदिर में काला पत्थर के मंच पर, देवी महालक्ष्मीजी की चार हाथों वाली प्रतिमा स्थापित है। इसी मंदिर के अन्दर नवग्रहों, भगवान् सूर्य, महिषासुर मर्धिनी, विट्टल रखमाई, शिवजी, विष्णु, तुलजा भवानी आदि देवी देवताओं की भी पूजा होती है।
यह मंदिर 27 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है। आदि शंकराचार्य ने महालक्ष्मी की मूर्ति की मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की थी। जनवरी वर्ष 2010 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित महालक्ष्मी मंदिर के महाखज़ाने ने सबकी आँखें चौंधिया दीं थीं। करीब 900 साल पुराने इस मंदिर में खज़ाने की गिनती के दौरान बेशुमार करोड़ों के हीरे- जवाहरात औऱ आभूषण पाए गए थे। कहा जाता है कि मंदिर में कोंकण के राजाओं, चालुक्य राजाओं, आदिल शाह, शिवाजी और उनकी मां जीजाबाई तक ने चढ़ावा चढ़ाया था।
1. ब्रिटेन के जेफ्री हॉवे का 9 अक्टूबर 2015 को इंग्लैंड स्थित इड्लकोट में निधन हो गया। वे ब्रिटेन में कौन से मंत्री थे?
(अ) पूर्व प्रधानमंत्री (ब) पूर्व गृहमंत्री (स) पूर्व विदेश मंत्री (द) पूर्व वित्त मंत्री
2. मालदीव के विदेश मंत्री कौन हैं, जिससे भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मालदीव यात्रा के दौरान मुलाकात की?
(अ) राजा अब्दुल्ला (ब) दुनया मौमून (स) मोहम्मद नाजिम (द) इनमें से कोई नहीं
3. डच ओपन ग्रां प्री बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब 11 अक्टूबर 2015 को किसने जीता?
(अ) प्रकाश पादुकोण (ब) चेतन आनंद (स) बी. सुमित रेड्डी (द) अजय जयराम
4. एक प्रिज्म से गुजरने पर जो प्रकाश सबसे अधिक अपवर्तित होता है, वह है?
(अ) हरा (ब) लाल (स) नीला (द) बैंगनी
5. जब सूर्य का प्रकाश किसी प्रिज्म में से होकर गुजरता है, तो निम्नलिखित में से किस रंग का प्रकाश सबसे अधिक अपवर्तित होता है?
(अ) नीला (ब) लाल (स) नारंगी (द) हरा
6. एक आदर्श वोल्ट मीटर का प्रतिरोध होता है?
(अ) शून्य (ब) एक (स) एक से कम (द) अनंत
7. किसी परिपथ में एक बिन्दु पर मिलने वाली धाराओं का बीजीय योग होता है?
(अ) अनंत (ब) शून्य (स) शून्य व अनंत के बीच (द) इनमें से कोई नहीं
8. उद्योगों के विकास तथा औद्योगीकरण की रणनीति किस योजना का अंग थी?
(अ) द्वितीय (ब) तृतीय (स) चतुर्थ (द) सातवीं
9. द्वितीय पंचवर्षीय योजना में सर्वाधिक परिव्यय किस भाग पर किया गया था?
(अ) उद्योग (ब) भारी उद्योग (स)ऊर्जा (द)परिवहन एवं संचार
10. भारतीय रिजर्व बैंक करेंसी नोट जारी करता है?
(अ) नियत प्रत्याशी प्रणाली के अंतर्गत (ब) अधिकतम प्रत्ययी प्रणाली के अंतर्गत (स) नियत न्यूनतम आरक्षण प्रणाली के अंतर्गत (द) अनुपाती आरक्षण प्रणाली के अंतर्गत
11. किसी अर्थव्यवस्था में मुद्रा के मूल्य और कीमत स्तर के बीच संबंध होता है?
(अ) अनुलोम (ब) प्रतिलोम (स) समानुपातिक (द) स्थिर
12. रिजर्व बैंक के नोट निर्गमन विभाग के पास हर समय कम से कम कितने मूल्य का स्वर्णकोष रहना चाहिए?
(अ) 85 करोड़ रुपए का (ब) 115 करोड़ रुपए का (स) 200 करोड़ रुपए का (द) 300 करोड़ रुपए का
13. चमकता हुआ सितारा किस राष्ट्रीयकृत बैंक का प्रतीक है?
(अ) सिंडीकेट बैंक (ब) इंडियन बैंक (स) बैंक ऑफ इंडिया (द) बैंक ऑफ बड़ौदा
14. बाह्य अंतरिक्ष में किसी अंतरिक्ष यात्री को आकाश दिखाई देगा?
(अ) सफेद (ब) नीला (स) काला (द) लाल
15. अबिंदुता का दोष दूर करने के लिए निम्नलिखित में से किस लेंस का प्रयोग करना चाहिए?
(अ) सिलिंडरी लेंस (ब) अवतल लेंस (स) उत्तल लेंस (द) द्विफोकसी लेंस
16. विण्डोज सॉफ्टवेयर का निर्माण किया गया?
(अ) आईबीएम द्वारा (ब) एप्पल कार्पोरेशन द्वारा (स) विप्रो द्वारा (द) इनमें से कोई नहीं
17. भारत में सर्वप्रथम दिखाई देने वाला कंप्यूटर वाइरस है?
(अ)सी-ब्रेन (ब)कोलंबस (स)मैक बग(द)माइकल एंजेलो वायरस
18. भारतीय रिजर्व बैंक का लेखा वर्ष होता है?
(अ) अप्रैल-मार्च (ब) जुलाई-जून (स) अक्टूबर-सितंबर (द) जनवरी-दिसंबर
19. एक जेट विमान हवा में उड़ता है?
(अ)गुरुत्व बल के कारण (ब) निरंतर ताप वृद्धि के कारण (स)निरंतर तापमान में गिरावट के कारण (द) निरंतर तापमान गिरने और ऊंचाई निश्चित और स्थिर रहने के कारण
20. भू-स्थैतिक उपग्रह के लिए?
(अ) त्वरण शून्य होता है (ब) कोणीय वेग शून्य होता है (स) कक्षीय आवर्त काल 24 घंटे होता है (द) त्वरण शून्य होता है और कोणीय वेग शून्य होता है
21. निम्नलिखित में कौन सा दुनिया का सबसे बड़ा महासागर है?
(अ) प्रशांत (ब) अटलांटिक (स) हिंद महासागर (द) इनमें से कोई नहीं
22. मासेलो क्या है?
(अ) एक अमेरिकी भाषा (ब) ब्राजील का एक बंदरगाह (स) दक्षिण अफ्रीका की एक जनजाति (द) साइबेरिया का एक जानवर
23. साबुन के पतले झाग में चमकदार रंगों का बनना किस परिघटना का परिणाम है?
(अ) बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण (ब) बहुलित अपवर्तन और परिक्षेपण (स) अपवर्तन और परिक्षेपण (द) धु्रवण और व्यतिकरण
24. कितना तापमान होने पर पाठ्यांक सेल्सियस और फारेनहाइट तापमापियों में एक ही होंगे?
(अ)-40 (ब) 212 (स) 40 (द) 100
25. भारत में ब्रिटेन के सभी संवैधानिक प्रयोगों में सबसे कम समय तक चला?
(अ) 1861 का इंडियन कौंसिल एक्ट (ब) 1892 का इंडियन कौंसिल एक्ट (स) 1909 का इंडियन कौंसिल एक्ट (द) 1919 का गवर्नमेण्ट ऑफ इंडिया एक्ट
26. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 16 अक्टूबर 2015 को किस राज्य के क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया?
(अ) बिहार (ब) बंगाल (स) मणिपुर (द) महाराष्ट्र
27. भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को किस देश की की प्रख्यात हिब्रू विश्वविद्यालय ने 15 अक्टूबर 2015 को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया?
(अ) इसराइल (ब) दक्षिण अफ्रीका (स) जर्मनी (द) जमैका
--
सही जवाब- 1.(द) पूर्व वित्त मंत्री, 2.(ब) दुनया मौमून, 3.(द) अजय जयराम, 4.(द)बैंगनी, 5.(अ)नीला, 6.(द)अनंत, 7.(ब) शून्य, 8.(अ) द्वितीय, 9.(द)परिवहन एवं संचार, 10.(स)नियत न्यूनतम आरक्षण प्रणाली के अंतर्गत, 11.(ब) प्रतिलोम, 12.(ब)115 करोड़ रुपए का, 13.(स)बैंक ऑफ इंडिया, 14.(स)काला, 15.(अ)सिलिंडरी लेंस, 16.(द) इनमें से कोई नहीं, 17.(अ) सी-ब्रेन,18.(अ)अप्रैल-मार्च, 19.(स)निरंतर तापमान में गिरावट के कारण, 20.(स)कक्षीय आवर्त काल 24 घंटे होता है, 21.(अ)प्रशांत, 22.(ब)ब्राजील का एक बंदरगाह, 23.(अ)बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण, 24.(अ)-40, 25.(स) 1909 का इंडियन कौंसिल एक्ट, 26. (ब) बंगाल, 27. (अ) इसराइल ।
शिमला, हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। वर्ष 1864 में, शिमला को भारत में ब्रिटिश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया था। एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल, शिमला को अक्सर पहाड़ों की रानी के रूप में जाना जाता है। शिमला हिमाचल प्रदेश प्रान्त की राजधानी है।
शिमला की खोज अंग्रेज़ों ने सन 1819 में की। चाल्र्स कैनेडी ने यहां पहला ग्रीष्मकालीन घर बनाया और शीघ्र ही शिमला लॉर्ड विलियम बेन्टिन्क की नजऱों में आ गया, जो कि 1828 से 1835 तक भारत के गवर्नर जनरल थे। वर्ष 1864 में, शिमला को भारत में ब्रिटिश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया था। 19 वीं सदी के अंत में शिमला ब्रिटिश वाइसरॉय के आवास (राष्ट्रपति निवास) का निर्माण हुआ था। आजकल इसमें इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडी है।
14 अक्तूबर वर्ष 1882 को लाहौर (अब पाकिस्तान का हिस्सा) में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी। यह ब्रिटिश साम्राज्यवादी सरकार द्वारा कोलकाता, मुंबई और चेन्नई के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था। बाद में विभाजन के बाद इसे शिमला स्थानांतरित किया गया और कुछ समय बाद 1956 में इसे चंडीगढ़ में स्थापित किया गया। पंजाब विश्वविद्यालय 550 एकड़ रकबे में फैला है और इसके शिक्षण एवं शोध के 75 विभागों के टीचिंग फैकल्टी में 700 सदस्य हैं।
पंजाब विश्वविद्यालय से 188 कॉलेज संबद्ध हैं, जिसके तीन क्षेत्रीय केंद्र और एक ग्रामीण क्षेत्रीय केंद्र पंजाब में है। इलाके के विद्यार्थियों का पंजाब विश्वविद्यालय में प्रवेश पाना एक सपना होता है, क्योंकि इसके रंगीन कैंपस, खूबसूरत डिजाइन और अत्याधुनिक इमारतें लुभाती हैं। लेकिन कड़े मानकों के कारण आखिरकार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ही इसमें प्रवेश मिल पाता है। टाइम्स हायर एजूकेशन वल्र्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग 2012-13 में विश्व के 400 प्रमुख विश्वविद्यालयों में पंजाब विश्वविद्यालय को 226वां स्थान मिला है। इस विश्वविद्यालय से कई प्रसिद्ध हस्तियां निकलीं हैं, जिनमें देश के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी शामिल हैं।
आज वीडियो गेम छोटे बच्चों से लेकर बड़ों का भी पसंदीदा गेम हैं। कुछ मशहूर वीडियो गेम हैं- लारा क्रॉफ्ट- हॉट पैन्ट्स, रकसैक और 9 एमएम वाली दो पिस्तौलों के साथ लारा क्रॉफ्ट टूम्ब रेडर में काफी मशहूर हुईं। 1994 में टोबी गैर्ट ने आर्कियोलॉजिस्ट का कैरेक्टर बनाया। यह दुनिया घूमने की दीवानी थी। 2001 और 2003 में लारा क्रॉफ्ट की भूमिका एजेंलीना जोली ने एक फिल्म में निभाई।
1993 में डूम के साथ कंप्यूटर गेम की दुनिया में क्रांति आ गई। 3डी ग्राफिक और डॉल्बी साउंड के साथ यह खेल सच्चे दिखने लगे। मंगल पर एलियनों और राक्षसों के खिलाफ किशोर रात-रात भर अंधेरे कमरों में लड़ते रहे। मेडल ऑफ ऑनर भी एक वीडियो गेम है। वॉर फाइटर के खेल में सैनिक के चेहरे पर जंग का असर साफ दिखता है। भले ही यह खेल भयानक हो, लेकिन ग्राफिक की बारीकी शानदार है। वर्ष 1994 से अब तक नीड फॉर स्पीड सीरीज में कई खिलाड़ी 300 अरब मील से भी ज्यादा कार दौड़ा चुके हैं। फीफा के गेम्स के ताजे संस्करण में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी कंप्यूटर स्क्रीन पर उतर आए। हर खिलाड़ी के खेलने के तरीके को कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर में ढाल दिया गया।
गली पीढ़ी का जंप एंड रन गेम है स्पाइरो। बेहतर तकनीक के साथ बेहतर ग्राफिक्स आए और बैकग्राउंड और आवाज भी बदली। 1988 में पहली बार सोनी प्लेस्टेशन का एडिशन आया। एक छोटे से ड्रैगन को अपने साथी की रक्षा करनी है और मुश्किलों के बीच ड्रैगन के अंडे जमा करने हैं। गली पीढ़ी का जंप एंड रन गेम है स्पाइरो। 1972 में अटारी कंपनी ने पॉन्ग नाम का गेम शुरू किया। वैसे तो तब तक और भी वीडियो गेम बाजार में थे लेकिन पॉन्ग मशहूर हुआ। यह थोड़ा बहुत टेबल टेनिस जैसा है। आज भी इसे खेला जाता है हालांकि अब यह स्मार्टफोन के एप में शामिल हो गया है। मारियो फ्रेंड्स में सुपर मारियो को उसका असली काम दिया गया, प्लम्बर का। उसका भाई लुइगी के साथ वह जमीन के नीचे के पाइप्स में छिपे दुष्ट कछुओं, घिनौने झींगों से बचता है। इस गेम ने भारत में भी खूब धूम मचाई। मारियो नाम का यह कंप्यूटर गेम बच्चों में बेहद लोकप्रिय रहा। 1980 और 1990 के दशक में कोई भी बच्चा इस किरदार को देखते ही चहक जाता था। जापान की कंपनी निनटेंडो का बनाया यह गेम इतना लोकप्रिय हुआ कि बाद में इसके कई और वर्जन भी आ चुके हैं।
15 अक्टूबर, 1932 को टाटा कंपनी के हवाई जहाज ने अपनी पहली उड़ान भरी थी। भारत सरकार द्वारा अधिग्रहण के बाद यही कंपनी एयर इंडिया कहलाई।
15 अक्टूबर 1932 की इस उड़ान के पीछे टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी के मालिक जेआरडी टाटा और नेविल विन्सेंट की कोशिशें थीं। टाटा की पहली उड़ान में जेआरडी टाटा कराची से एक हवाई जहाज में मुंबई आ पहुंचे। इस हवाई जहाज में डाक थी। मुंबई के बाद विन्सेंट यह जहाज उड़ा कर मद्रास तक ले गए। आरंभ में इस कंपनी के पास महज दो छोटे जहाज थे और एक पायलट था जिसकी मदद जेआरडी टाटा और विन्सेंट दोनों किया करते थे।
अपने प्रारंभिक दिनों में यह कंपनी केवल कराची से चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) के बीच एक साप्ताहिक सेवा चलाती थी। यह सेवा शुरुआत में डाक के लिए शुरू की गई थी। उड़ान कराची से शुरू होकर अहमदाबाद और मुंबई होते-होते चेन्नई में खत्म होती थी। बहुत लंबे समय तक यह कंपनी अपने राजस्व के लिए भारत पर काबिज ब्रितानी सरकार की डाक पर ही आश्रित थी। पहले साल कंपनी के विमानों ने लगभग 2.5 लाख किलोमीटर उड़ान भरी जिसमें 10.71 टन डाक और 155 यात्री शामिल थे।
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार टाटा एयर मेल ने पहले ही साल में 60 हजार रुपये का मुनाफा कमाया। वर्ष 1937 तक यही मुनाफा बढक़र छह लाख तक पहुंच गया। इस कंपनी ने अपनी पहली पूर्ण यात्री सेवा कुछ साल बाद मुंबई से त्रिवेंद्रम के बीच में शुरू की। वर्ष 1938 में कंपनी को टाटा एयर सर्विसेस और फिर उसी साल बदल कर टाटा एयरलाइंस नाम दिया गया। इस समय तक दिल्ली से त्रिवेंद्रम तक की उड़ान भी शुरू हो चुकी थी। वर्ष 1953 में जब यह कंपनी बंद हो गई तो भारत सरकार ने इसका अधिग्रहण कर लिया। यही कंपनी आगे चल कर एयर इंडिया बनी।
सरल प्रकार के डोर क्लोजर में केवल कुंडल कमानी होती है। यह द्वार को आपेक्षित तीव्रता से बंद करती है। अन्य प्रकार की युक्ति शॉक अवशोषक के सिद्घांत पर कार्य करती है। इसके सिलिंडर में गति करने वाला पिस्टन धीरे-धीरे छिद्रों के द्वारा तेल को बलपूर्वक भेजता है। जब दरवाजा खुलता है तो पिस्टन वापस हो जाता है और एक बॉल वाल्व से तेल सिलिंडर में पिस्टन के दक्षिण क्षेत्र में प्रवाह करता है। दरवाजा छोडऩे पर यह कमानी से बंद हो जाता है। पिस्टन दक्षिण दिशा में पुन: भ्रमण करता है और तेल को मार्ग द्वारा वापस वाम क्षेत्र में बलपूर्वक भेजता है। प्रारंभ में गति तीव्र होती है, क्योंकि तेल दो मार्गों के द्वारा प्रवाह करता है, परंतु यह गति मंद हो जाती है, क्योंकि तेल दो मार्गों के द्वारा प्रवाह करता है, परंतु यह गति मंद हो जाती है, क्योंकि पिस्टन के बढऩे से प्रगामी बंद हो जाती है। इसमें एक नियंत्रण पेंच भी लगा होता है।
1. लोकतंत्र का कार्य संचालन किसके अभाव में असंभव है?
(अ) योजना के (ब) नौकरशाही के (स) राजनीतिक दल के (द) पंचायती राज के
2. भारत में दलीय व्यवस्था की प्रमुख विशेषता क्या है?
(अ) अधिकांश दल प्रधानत: धर्म, भाषा व जाति पर आधारित हैं (ब) विभिन्न राजनीतिक दलों की नीतियों और कार्यक्रमों में काफी समानताएं हैं (स) विभिन्न क्षेत्रीय या राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों की भरमार है (द) उपर्युक्त सभी
3. क्रीमीलेयर संकल्पना से तात्पर्य है?
(अ) सामाजिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण (ब) आर्थिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण (स) जातियों के आधार पर वर्गीकरण (द) दुग्ध उपभोग के आधार पर वर्गीकरण
4. पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया कि सिंधु घाटी के लोग माप और तौल से परिचित थे। यह खोज कहां पर हुई?
(अ) कालीबंगन (ब) हड़प्पा (स) चंहुदड़ो (द) लोथल
5. हड़प्पाकालीन समाज किन वर्गों में विभक्त था?
(अ) शिकारी, पुजारी, किसान और क्षत्रिय (ब) विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक (स) ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र (द) राजा, पुरोहित, सैनिक और शूद्र
6. सिंधु सभ्यता का सर्वाधिक उपयुक्त नाम क्या है?
(अ) हड़प्पा सभ्यता (ब) सिंधु सभ्यता (स) सिंधु घाटी सभ्यता (द) इनमें से कोई नहीं
7. अग्निशमन सेवा दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 19 अप्रैल (ब) 20 जून (स) 14 अप्रैल (द) 6 अगस्त
8. गैट के अंतिम और विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक कौन थे?
(अ) लारी कोलिंस (ब) आर्थर डंकल (स) एजेर वीजमैन (द) बॉब हंटर
9. एलपीजी गैस सिलिंडर में, गैस के रिसाव का पता लगाने में सहायता के लिए निम्नलिखित गंध वाले पदार्थों में से कौन सा एक डाला जाता है?
(अ) एथिल एल्कोहल (ब) एथिल मरकैप्टन (स) फीनॉल (द) बेंजीन
10. किसको कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति का जन्मदाता माना जाता है?
(अ) नार्मन ई.बोरलॉग (ब) एम.एस. स्वामीनाथन (स) ए. वाक्समैन (द) एस.एन. विनोग्रेडस्कोई
11. भारत की सबसे लंबी भू-सीमा निम्न में से किस देश के साथ लगती है?
(अ) पाकिस्तान (ब) चीन (स) नेपाल (द) बांग्लादेश
12. निम्नलिखित नगर में से कौन सा कर्क रेखा के निकटतम है?
(अ) दिल्ली (ब) कोलकाता (स) जोधपुर (द) नागपुर
13. विश्व में सबसे अधिक सोना उत्पादन करने वाला देश कौन सा है?
(अ) जिम्बाब्वे (ब) पूर्व सोवियत रूस (स) दक्षिणी अफ्रीका (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
14. पेट्रोलियम किन चट्टानों में पाया जाता है?
(अ) आग्नेय चट्टान (ब)नवीन संस्तरित चट्टान (स)प्राचीन संस्तरित चट्टान (द) परिवर्तित चट्टान
15. कनाडा में कोयले का सर्वाधिक भंडार देश के किस भाग में विद्यमान है?
(अ) उत्तरी (ब) दक्षिणी (स) पूर्वी (द) पश्चिमी
16. लीथियम का अयस्क निम्न में से कौन सा है?
(अ) स्पॉड्यूमीन (ब) हार्न सिल्वर (स) मैसीकॉट (लिथार्ज) (द) सिनेबार
17. निम्नलिखित विद्युत चुंबकीय तरंगों मं सबसे अधिक तरंग दैध्र्य किसका है?
(अ) अवरक्त किरण (ब) गामा किरण (स) प्रकाश किरण (द) पराबैंगनी किरण
18. निम्नलिखित में से कौन सा एक सूचना का सर्वाधिक प्रभावी वाहक है?
(अ) केबल (ब) सूक्ष्म तरंग (स) रेडियो तरंग (द) प्रकाशीय (ऑप्टिकल फाइबर)
19. खुली आकाश नीति क्या है?
(अ) नगर विमानन मंत्रालय द्वारा निर्यात संवर्दन के लिए प्रारंभ की गई योजना (ब) मुक्त अर्थव्यवस्था की नीति (स) कर मुक्त नीति (द) उपर्युक्त में कोई नहीं
20. भारत में सूती वस्त्र एवं मशीनरी का सर्वाधिक निर्यात निम्न में से किस बंदरगाह से होता है?
(अ) मुंबई (ब) कोलकाता (स) कांडला (द) चेन्नई
21. विश्व में इंटरनेट उपभोक्ताओं की सर्वाधिक संख्या निम्नलिखित में से किस देश में है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) चीन (स) भारत (द) सिंगापुर
22. यूरोप की कौन सी नदी कोयला नदी के नाम से जानी जाती है?
(अ) टेम्स (ब) राइन (स) रोन (द) एल्ब
23. निम्नलिखित में से कौन सी परिस्थितयां डेल्टा के निर्माण के लिए आवश्यक है?
(अ) नदी में बोझ की अधिक मात्रा (ब) मुहाने का ज्वार भाटे से मुक्त होना (स) मुहाने के निकट नदी का वेग कम होना (द) उपर्युक्त सभी
24. भारत को अधिकतम विदेशी विनिमय किस मद से प्राप्त होता है?
(अ) सॉफ्टवेयर (ब)रत्न एवं आभूषण (स)चाय (द)सूती वस्त्र
25. पंचवर्षीय योजना बनाने की जिम्मेदारी किसकी है?
(अ) प्रधानमंत्री कार्यालय (ब) राष्ट्रीय विकास परिषद (स) योजना आयोग (द) केंद्र एवं राज्य सरकार
26. पंचवर्षीय योजना को अनुमोदित करने वाली सर्वोच्च संस्था है?
(अ) योजना आयोग (ब) केंद्रीय कैबिनेट (स) राष्ट्रीय विकास परिषद (द) संसद
27. भारत सहायता क्लब की स्थापना किस पंचवर्षीय योजनावधि के दौरान की गई थी?
(अ) द्वितीय (ब) तृतीय (स) चतुर्थ (द) पांचवीं
---
सही जवाब- 1.(स) राजनीतिक दल के, 2.(द) उपर्युक्त सभी, 3.(ब) आर्थिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण, 4.(द) लोथल, 5.(ब) विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक, 6.(अ) हड़प्पा सभ्यता, 7.(स)14 अप्रैल, 8.(ब) आर्थर डंकल, 9.(ब) एथिल मरकैप्टन, 10.(अ)नार्मन ई. बोरलॉग,11.(ब)चीन,12.(ब)कोलकाता, 13.(स)दक्षिणी अफ्रीका, 14.(द)परिवर्तित, 15.(द) पश्चिमी, 16.(अ) स्पॉड्यूमीन, 17.(अ) अवरक्त किरण, 18.(द)प्रकाशीय (ऑप्टिकल फाइबर), 19.(अ) नगर विमानन मंत्रालय द्वारा निर्यात संवर्दन के लिए प्रारंभ की गई योजना, 20.(अ)मुंबई, 21.(अ)संयुक्त राज्य अमेरिका, 22.(ब) राइन, 23.(द)उपर्युक्त सभी, 24.(ब) रत्न एवं आभूषण, 25.(स) योजना आयोग, 26.(स) राष्ट्रीय विकास परिषद, 27.(अ) द्वितीय।
1. भारत में निर्वाचन पद्धति निम्नलिखित में से किस देश के निर्वाचन पद्धति के अनुरूप है?
(अ) रूस (ब) अमेरिका (स) ब्रिटेन (द) फ्रांस
2. प्रत्यक्ष निर्वाचन किसे कहते हैं?
(अ) निर्वाचक मंडल द्वारा प्रतिनिधि चुनना (ब) अभिजात वर्ग द्वारा प्रतिनिधि चुनना (स) जनता द्वारा प्रतिनिधि चुनना (द) इनमें से कोई नहीं
3. रिटर्निंग अधिकारी कौन होता है?
(अ) वह अधिकारी, जो भूमि को दिए जाने के अस्वीकृत प्रार्थना पत्र को वापस करता है (ब) वह अधिकारी, जिसे अपने मूल विभाग में वापस भेजा जाता है (स) वह अधिकारी, जो राज्य विधानसभा सचिवालय का प्रधान होता है (द) वह अधिकारी, जो किसी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के लिए उत्तरदायी होता है और परिणाम की घोषणा करता है
4. भारत में मतदान की न्यूनतम निर्धारित आयु कितनी है?
(अ) 18 वर्ष (ब) 21 वर्ष (स) 35 वर्ष (द) इनमें से कोई नहीं
5. भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
(अ) के. वी.के. सुंदरम (ब) सुकुमार सेन (स) एस.पी. सेन शर्मा (द) टी. स्वामीनाथन
6. चुनाव के समय किसी चुनाव क्षेत्र में चुनाव प्रचार कब बंद करना होता है?
(अ) मतदान प्रारंभ होने से 24 घंटे पहले (ब) मतदान समाप्त होने से 24 घंटे पहले (स) मतदान प्रारंभ होने से 48 घंटे पहले (द) मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले
7. ऐसे पठार जो चारों ओर से पर्वत मालाओं द्वारा घिरे होते हैं, वे क्या कहलाते हैं?
(अ) गिरिपद पठार (ब) तटीय पठार (स) अंतरापर्वतीय पठार (द) वायव्य पठार
8. निम्नलिखित में से कौन सा वायुमंडल का सर्वाधिक स्थायी तत्व है?
(अ) नाइट्रोजन (ब) ऑक्सीजन (स) कार्बन डाइऑक्साइड (द) जलवाष्प
9. शरीर के लिए प्रोटीन की आवश्यकता क्यों होती है?
(अ)हड्डियों बनाने के लिए (ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए (स) अधिक रक्त उत्पन्न करने के लिए (द)इनमें से कोई नहीं
10. किस भारतीय ने देश के बाहर सर्वप्रथम गणतंत्रात्मक सरकार की स्थापना की थी?
(अ) सुभाषचंद्र बोस (ब)राजा महेंद्र प्रताप (स) रासबिहारी बोस (द) मोहन सिंह
11. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने किस अधिवेशन में सर्वप्रथम मुफ्त व आवश्यक प्राइमरी शिक्षा की मांग की?
(अ) बनारस, 1906 (ब) दिल्ली,1918 (स) लाहौर, 1909 (द) बेलगांव, 1924
12. स्वतंत्र भारत में राज्यसभा के प्रथम सभापति निम्नलिखित मे से कौन थे?
(अ) बलिराम भगत (ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन (स) डॉ. जाकिर हुसैन (द) बीडी जत्ती
13. राज्यसभा को भंग करने में कौन सक्षम है?
(अ) अध्यक्ष, राज्यसभा (ब) राष्ट्रपति (स) संसद का संयुक्त सत्र (द) इनमें से कोई नहीं
14. इंटरनेट से कंप्यूटर पर किसी फाइल को सेव करने को क्या कहते हैं?
(अ) डाउनलोडिंग (ब) अपलोडिंग (स) ट्रांसफरिंग (द)स्टोरिंग
15. सुपर कंप्यूटरों के साथ प्राथमिक तौर पर किस प्रकार के प्रोसेसिंग स्पीड मेजरमेंट का प्रयोग किया जाता है?
(अ) गीगा हर्ट्ज (ब) सेकंड के फ्रेक्शन (स)फ्लॉप्स (द) एमआईपीएस
16. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत के राष्टï्रपति का पदभार निम्नलिखित में से किस वर्ष संभाला था?
(अ)1999 (ब)2000 (स)2001 (द) 2002
17. भारत में काम के बदले अनाज की राष्टï्रीय योजना कब शुरु की गई?
(अ) वर्ष 2000 (ब)वर्ष 2001 (स)वर्ष 2002 (द) वर्ष 2004
18. क्षुद्रग्रह जिन ग्रहों के बीच पाए जाते हैं, वे निम्नलिखित में से कौन से हैं?
(अ) मंगल और शुक्र (ब) बृहस्पति और शनि (स) मंगल और बृहस्पति (द) शनि और अरुण
19. सर्वप्रथम खोजा गया क्षुद्रग्रह कौन सा है?
(अ) सिरस (ब) पलास (स) जूनो (द) वेस्टा
20. एक कैलेंडर वर्ष में अधिक से अधिक कितने ग्रहण हो सकते हैं?
(अ) 5 (ब) 7 (स) 9 (द)11
21. किस नेटवर्क में नेटवर्क वायरों के सिरे टर्मिनेटरों से जुड़े होते हैं?
(अ) स्टार (ब) बस (स) हाइब्रिड (द) मेश
22. कंप्यूटर के सिस्टम को हैकरों से कौन सा भाग बचाता है?
(अ) स्नॉर्ट (ब) बैकअप (स) हार्ड डिस्क (द) फायरवाल
23. अर्जुन बांध नहर से उत्तर प्रदेश का लाभान्वित जिला निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) एटा (ब) इटावा (स) गोरखपुर (द) हमीरपुर
24. हिन्डालको किस क्षेत्र में स्थापित किया गया है?
(अ) राबर्टगंज में (ब) रेनूकुट में (स) मोदीनगर में (द) गोंडा में
25. उत्तरप्रदेश उद्योग बंधु योजना का उद्देश्य क्या है?
(अ) उत्तरप्रदेश में उत्पादित वस्तुओं के निर्यात को प्रोत्साहित करना (ब) औद्योगिक इकाइयों की समयबद्घ स्थापना सुनिश्चित करना (स) औद्योगिक श्रमिकों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना (द) व्यावसायिक प्रशासन में प्रशिक्षण प्रदान
26. पृथ्वी के उत्तरी धु्रव एवं दक्षिणी धु्रव को मिलाने वाली रेखा क्या कहलाती है?
(अ) अक्षांश रेखा (ब) देशांतर रेखा (स) अंतर्राष्ट्रीय रेखा (द) मिलन रेखा
---
सही जवाब-1.(अ) रूस, 2.(स) जनता द्वारा प्रतिनिधि चुनना, 3.(द) वह अधिकारी, जो किसी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के लिए उत्तरदायी होता है और परिणाम की घोषणा करता है, 4.(अ)18 वर्ष, 5.(ब) सुकुमार सेन, 6.(अ)मतदान प्रारंभ होने से 24 घंटे पहले, 7.(स) अंतरापर्वतीय पठार, 8.(द)जलवाष्प, 9.(ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए, 10.(ब) राजा महेन्द्र प्रताप, 11.(ब) दिल्ली,1918, 12.(ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन, 13.(द) इनमें से कोई नहीं, 14.(अ) डाउनलोडिंग, 15.(स) फ्लॉप्स, 16.(द)2002, 17.(द) वर्ष 2004, 18.(स) मंगल और बृहस्पति, 19.(अ) सिरस, 20.(ब) 7, 21.(ब) बस, 22.(द) फायरवाल, 23.(द) हमीरपुर, 24.(ब) रेनूकुट में, 25.(ब) औद्योगिक इकाइयों की समयबद्घ स्थापना सुनिश्चित करना, 26.(ब) देशांतर रेखा।
नीपको यानी नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (नीपको) की स्थापना 2 अप्रैल, 1976 को भारत सरकार के पूर्णत: स्वामित्व में विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत की गई थी। इसकी स्थापना देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में विद्युत उत्पादन की सम्भावनाओं के विकास के लिए योजना, प्रोत्साहन, अन्वेषण, सर्वेक्षण, अभिकल्प, निर्माण, उत्पादन, प्रचालन एवं विद्युत केद्रों के रखरखाव के उद्देश्य से की गई थी। नीपको की प्राधिकृत शेयर पूंजी रु. 5 हजार करोड़ है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में विद्युत उत्पादन में इस कॉर्पोरेशन का योगदान 56 प्रतिशत है।
नीपको भारत सरकार का शेड्यूल ए, मिनी रत्न श्रेणी-1 उद्यम है। वर्तमान में यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में पांच जलविद्युत और दो तापविद्युत बिजली घरों का संचालन करता है। इनकी अधिष्ठापित क्षमता 1130 मेगावॉट है, जिसमें पनबिजली क्षेत्र में 755 मेगावॉट और तापविद्युत (गैस आधारित) में 375 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होता है। इसके अलावा नीपको 12वीं येाजना में 922 मेगावाट की अतिरिक्त अधिष्ठापित क्षमता जुटाने की प्रक्रिया में हैं। इस प्रकार इसकी कुल अधिष्ठापित क्षमता बढक़र 2052 मेगावाट हो जाएगी। नीपको ने आने वाले वर्षों में कई जल विद्युत परियोजनाओं को जोडऩे की योजना बनाई है जिनमें अरुणाचल प्रदेश में महत्वाकांक्षी 3750 मेगावाट क्षमता वाली सियांग अपर स्टेज -2 एचईपी शामिल हैं।
नीपको वर्तमान में अपनी जल विद्युत परियोजनाओं से करीब 755 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा है इनमें असम की कोपिली जल विद्युत परियोजना (150 मेगावाट), असम में कोपिली बिजलीघर, स्टेज 1 विस्?तार (100 मेगावाट), असम में कोपिली बिजलीघर, स्टेज 2 विस्?तार (25 मेगावाट), नागालैंड में दोयांड जल विद्युत संयंत्र (75 मेगावाट) और अरूणाचल प्रदेश में रंगानदी जल विद्युत संयंत्र (405 मेगावाट) शामिल हैं।
ताप बिजली क्षेत्र में नीपको 375 मेगावाट बिजली असम में मिलने वाली गैस से तैयार कर रहा है, असम (201 मेगावाट) और अगरतला गैस टर्बाइन प्लांट त्रिपुरा (84 मेगावाट), बिजली इसमें शामिल है। औसत प्लांट अवेलिबिटी (पीएएफ) 77 प्रतिशत रहा है जबकि ताप बिजली घरों का औसत पीएएफ वर्ष 2012-13 में 76 प्रतिशत रहा।
नीपको ने 12वीं योजना अवधि के दौरान 922 मेगावाट बिजली क्षमता जोडऩे की योजनाएं बनाई हैं, जिससे इस क्षेत्र में स्थापित क्षमता 1130 मेगावाट बढक़र 2052 मेगावाट हो जाएगी। जहां तक एटी एंड सी क्षतियों का संबंध है, नीपको पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में इन क्षतियों में कमी लाने के उद्देश्य से प्रेषण तंत्र मजबूत कर रहा है।
वर्तमान में इस कंपनी का शुद्ध लाभ रुपये 250 करोड़ है और अगले तीन वर्षों में यह बढक़र रुपये 800 करोड़ हो सकता है। नीपको कोयला और गैस का इस्तेमाल कर रहा है जो इस इलाके में बिजली तैयार करने के लिए बहुतायत से उपलब्ध है।
विटामिन बी1 का वैज्ञानिक नाम थायमिन हाइड्रोक्लोराइड है। वयस्कों को प्रतिदिन विटामिन बी1 की एक मिलीग्राम मात्रा आवश्यक होती है। गर्भवती स्त्रियों को अपने पूरे गर्भावस्था के समय तक विटामिन बी1 की 5 मिलीग्राम आवश्यक होती है। शरीर में विटामिन बी1 जरूरत से ज्यादा हो जाने पर पेशाब के साथ बाहर निकल जाता है। व्यक्ति की आयु बढ़ाने में लिए विटामिन बी1 का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
विटामिन बी1 की कमी से बेरी-बेरी रोग हो जाता है इसलिए इसको वैज्ञानिक बेरी-बेरी विटामिन भी कहते हंै। बेरी-बेरी रोग विशेष रूप से उन लोगों को होता है जो मशीन से पिसा हुआ आटा और चावल ज्यादा मात्रा में खाते हैं। यदि भोजन में विटामिन बी1 की कमी हो जाए तो शरीर कार्बोहाइड्रेटस तथा फास्फोरस का सम्पूर्ण प्रयोग कर पाने में समर्थ नहीं हो पाता। इससे शरीर में एक विषैला एसिड जमा होकर रक्त में मिल जाता हैं और मस्तिष्क के तंत्रिका संस्थान को हानि पहुंचाने लगता है। इसकी कमी से होने वाले बेरी-बेरी रोग में रोगी की मांसपेशियों को जहां भी छुआ जाए वहां वेदना होती है तथा उसके पश्चात स्पर्श शून्यता का आभास होता है। विटामिन बी1 का रोगी अक्सर अजीर्ण रोग रहता है।
वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन विटामिन बी1 900 यूनिट अ. ई. की आवश्यकता पड़ती है। विटामिन बी1 मूलांकुरों में अधिक पाया जाता हैं। दूध पीने वाले बच्चों को शरीर में विटामिन बी1 की कमी से उल्टी और पेट दर्द जैसे विकार हो जाते हैं। इसकी कमी हो जाने से रोगी की भूख मर जाती है तथा वजन तेजी से गिरने लगता है। हृदय और मस्तिष्क में कमजोरी तथा दूसरे दोष हो जाते हैं। पाचन अंगों को भारी हानि पहुंचती है जो पहले रोगी को समझ में नहीं आती लेकिन बाद में जब उसके भयंकर परिणाम सामने आते हैं। कार्बोहाइड्रेट्स तथा फास्फोरस का शरीर में पूर्ण उपयोग तभी हो सकता है जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी1 मौजूद हों। बहुत से चर्म रोग विटामिन बी1 की कमी की वजह से भोगने पड़ते हैं। पीलिया रोग के पीछे भी विटामिन बी1 की कमी होती है। मोटे व्यक्तियों को विटामिन बी1 की अधिक आवश्यकता होती है। इसकी कमी से हृदय बड़ा हो जाना रोगी के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है।
सुदूरवर्ती गहन अंतरिक्ष में खगोलीय धूल कणों के घने बादलों से ढंके होने के कारण, पार्थिव प्रकाशीय दूरबीनों से, अनगिनत आकाशीय पिंडों को देख पाना संभव नहीं हो पाता है, लेकिन स्पिट्जर अंतरिक्ष टेलीस्कोप में लगा इंफ्रारेड टेलीस्कोप इन घने बादलों के बीच भी सरलता से देख लेता है। इस शक्तिशाली टेलीस्कोप ने पृथ्वी से 5400 प्रकाश वर्ष दूर अंतरिक्ष में खगोलीय धूल कणों के घने काले बादलों के बीच उत्पत्ति की अवस्था में विद्यमान लाखों तारों का पता लगाया है। इन तारों को स्टेला स्टार्स कहा जाता है।
अनंत अंतरिक्ष के रहस्यों को खोजने में जुटी स्पिट्जर अंतरिक्ष टेलीस्कोप ने ट्रिफिड नेबुला नामक निहारिका में घने चमकीले बादलों के बीच लाखों स्टेला स्टार्स का पता लगाया है। इन स्टेला तारों की उत्पत्ति और विकास की प्रक्रिया अति तीव्र है। पृथ्वी से इनकी दूरी लगभग 6 खरब किमी है।
ड्रिंकर रेस्पिटेर एक प्रकार की मशीन है जिसका उपयोग चिकित्सा के क्षेत्र में किया जाता है। 12 अक्टूबर 1928 के दिन पहली बार अमेरिका के बोस्टन में चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बच्ची के लिए आयरन लंग नाम की मशीन का इस्तेमाल किया गया. एक मिनट में हुआ जादू। आठ साल की बच्ची का श्वसन तंत्र पोलियो या इन्फैंटाइल पैरालिसिस के कारण काम करना बंद कर चुका था। सांस नहीं लेने के कारण वह मरने की हालत में पहुंच गई थी। उस दौरान आयरन लंग रेस्पिरेटर का पहली बार क्लीनिकल प्रयोग किया गय। एक मिनट के अंदर उस बच्ची की जान बची और मशीन फेमस हो गई।
ड्रिंकर रेस्पिटेर के नाम से मशहूर इस मशीन को फिलिप ड्रिंकर और लुइस अगासिज ने बनाया था। मशीन इलेक्ट्रिक मोटर से चलती थी और उसमें वैक्यूम क्लीनर वाले दो एयर पंप लगे हुए थे। एयर पंप से चौकोन, एयर टाइट मेटल बॉक्स के जरिए हवा फेंफड़ों से निकाली और उसमें डाली जा सकती है। इसे निगेटिव प्रेशर वेंटिलेटर कहा जा सकता है। इसे तब इस्तेमाल किया जाता है, जब किसी बीमारी के कारण सांस नहीं आ सके।
12 अक्तूबर वर्ष 1967 में भारत के स्वतंत्रता सेनानी तथा समाजवादी राजनेता डॉ. राममनोहर लोहिया का निधन हुआ। उनका जन्म 23 वर्ष 1910 को उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में हुआ था। उनके पिताजी हीरालाल पेशे से अध्यापक और राष्ट्रभक्त थे। लोहिया टंडन पाठशाला में चौथी तक पढ़ाई करने के बाद विश्वेश्वरनाथ हाईस्कूल में दाखिल हुए। उनके पिताजी गांधीजी के अनुयायी थे। जब वे गांधीजी से मिलने जाते तो राम मनोहर को भी अपने साथ ले जाया करते थे। इसके कारण गांधीजी के व्यक्तित्व का उन पर गहरा प्रभाव पड़ा। राममनोहर लोहिया अपने पिताजी के साथ 1918 में अहमदाबाद में कांग्रेस अधिवेशन में पहली बार शामिल हुए।
उन्होंने मुंबई के मारवाड़ी स्कूल में पढ़ाई की। लोकमान्य गंगाधर तिलक की मृत्यु के दिन राममनोहर लोहिया ने विद्यालय के लडक़ों के साथ 1920 में पहली अगस्त को हड़ताल की। वर्ष 1921 में फैजाबाद किसान आंदोलन के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू से उनकी भेंट हुई। सन 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के समय ऊषा मेहता के साथ मिलकर उन्होंने गुप्त रेडियो स्टेशन चलाया। 18 जून 1946 को गोआ को पुर्तगालियों के आधिपत्य से मुक्ति दिलाने के लिये उन्होंने आन्दोलन आरम्भ किया। अंग्रेजी को भारत से हटाने के लिये राममनोहर लोहिया ने अंग्रेज़ी हटाओ आंदोलन चलाया। डॉ. राममनोहर लोहिया ने अनेक विषयों पर अपने विचार लेख एवं पुस्तकों के रूप में प्रकाशित कीं। उनकी मुख्य रचनाओं में अंग्रेजी हटाओ,इतिहास चक्र,देश, विदेश नीति-कुछ पहलू,धर्म पर एक दृष्टि,भारतीय शिल्प,भारत विभाजन के गुनहगा और माक्र्सवाद और समाजवाद इत्यादि का नाम लिया जा सकता है।
1. निकट दृष्टि किससे सही की जा सकती है?
(अ) उत्तल लेंस (ब) अवतल लेंस (स) उत्तल-अवतल लेंस (द) अवतल-उत्तल लेंस
2. दूरबीन क्या है?
(अ) दूर की वस्तु देखी जाती है (ब) नजदीक की वस्तु देखी जाती है (स) पानी की गहराई मापी जाती है (द) इनमें से कोई नहीं
3. पानी से भरे तालाब की गहराई किस कारण कम दिखाई देती है?
(अ) अपवर्तन के कारण (ब) परावर्तन के कारण (स) धु्रवण के कारण (द) प्रकीर्णन के कारण
4. सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों के संबंध में क्या सत्य है?
(अ) ये मूर्तियों का निर्माण करते थे, मंदिरों का नहीं (ब) ये मूर्तियों और मंदिरों दोनों का निर्माण करते थे (स) केवल मंदिरों का निर्माण करते थे, मूर्तियों का नहीं (द) ये मूर्तियों और मंदिरों दोनों का निर्माण नहीं करते थे
5. हड़प्पा सभ्यता की खोज निम्नलिखित में से किस वर्ष हुई थी?
(अ) 1935 ई. (ब) 1942 ई. (स) 1901 ई. (द) 1921 ई.
6. हड़प्पा सभ्यता के बारे में कौन सी उक्ति सही है?
(अ) उन्हें अश्वमेध की जानकारी थी (ब) गाय उनके लिए पवित्र थी (स) उन्होंने पशुपतिनाथ का सम्मान आरंभ किया (द) उनकी संस्कृति सामान्यत: स्थिर नहीं थी
7. हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा कहां किया करता था?
(अ) मथुरा (ब) प्रयाग (स) वाराणसी (द) पेशावर
8. पुरी में स्थित कोणार्क के विशाल सूर्यदेव के मंदिर के निर्माता कौन हैं?
(अ) नरसिंह प्रथम (ब) कपिलेंद्र (स) पुरुषोत्तम (द) चोड गंग
9. इलाहाबाद की संधि, 1765 के बाद राबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद का उप दीवान किसे बनाया था?
(अ) मुहम्मद रजा खान (ब) राजा शिताब राय (स) राय दुर्लभ (द) सैयद गुलाम हुसैन
10. निम्नलिखित में से किस भारतीय को राबर्ट क्लाइव ने बिहार का नायब दीवान नियुक्त किया था?
(अ) अमीचंद (ब) मानकचंद (स) राय दुर्लभ (द) राजा शिताब राय
11. निम्नलिखित में से कौन सा युद्ध था, जिसने भारत में ब्रिटिश प्रभुत्व का प्रारंभ किया?
(अ) प्लासी का युद्ध (ब) बक्सर का युद्ध (स) मैसूर की तीसरी लड़ाई (द)1857 का विद्रोह
12. न्यूजीलैंड के उत्तरी एवं दक्षिणी द्वीपों के मध्य कौन-सा जलडमरू मध्य स्थित है?
(अ) पाक जलडमरू मध्य (ब)कुक जलडमरू मध्य (स) डेविस जलडमरू मध्य (द) बेरिंग जलडमरू मध्य
13. प्रकाश संश्लेषण के प्रथम चरण में निम्नलिखित में से क्या होता है?
(अ) 3 कार्बन परमाणु जुड़ कर ग्लूकोज बनाते हैं (ब)एटीपी बनता है (स)जल का आयनीकरण होता है (द) प्रकाश के एक फोटोन से क्लोरोफिल एओ का एक इलेक्ट्रॉन उत्तेजित होता है
14. यूरोप की निम्नलिखित में से कौन सी नदी कोयला नदी के नाम से जानी जाती है?
(अ) टेम्स (ब) राइन (स) रोन (द) एल्ब
15. भारतीय उपमहाद्वीप मूलत: एक विशाल भूखंड का भाग था, जिसे कहते हैं?
(अ) जूरासिक भूखंड (ब) आर्यावर्त (स) इंडियाना (द) गोंडवाना महाद्वीप
16. भारतीय मानक समय निम्नलिखित में से किसके समीप से लिया जाता है?
(अ) इलाहाबाद, नैनी (ब) लखनऊ (स) मेरठ (द) दिल्ली
17. मंत्रिमंडल का सामूहिक उत्तरदायित्व लागू हुआ?
(अ) 1935 के अधिनियम से (ब) 1919 के अधिनियम से (स) भारत के संविधान से (द) इनमें से कोई नहीं
18. निम्नलिखित में से कौन भारतीय नागरिकता से वंचित कर सकता है?
(अ) नगर पालिका का आयुक्त (ब) जिलाधीश (स) राज्य सरकार (द) केंद्र सरकार
19. हर्ष एवं पुलकेशिन द्वितीय के मध्य हुए संघर्ष की जानकारी कहां से मिलती है?
(अ) ऐहोल अभिलेख (ब) बंसखेड़ा लेख (स) हाथीगुम्फा अभिलेख (द) ह्वेनसांग के वर्णन से
20. हर्ष की आत्मकथा निम्नलिखित में से किसने लिखी?
(अ) फिरदौसी (ब) बाणभट्ट (स) वराहमिहिर (द) इनमें से कोई नहीं
21. विधेयकों के परिचय व पारित किए जाने से संबंधित उपबंध संविधान के किस अनुच्छेद में दिया गया है?
(अ)107 (ब) 105 (स) 103 (द) 101
22. कुछ दशाओं में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलायी जाती है। संविधान के किस अनुच्छेद में ऐसा दिया गया है?
(अ)105 (ब) 106 (स) 107 (द) 108
23. संसद के दो अधिवेशनों के बीच अधिकतम समय का अंतराल होता है?
(अ)1 साल के अधिक नहीं (ब) 6 महीने से अधिक नहीं (स) 5 महीने से अधिक नहीं (द) 9 महीने से अधिक नहीं
24. ब्रिटिश द्वीप समूह में वर्ष भर प्राय: अस्थायी जलवायु तथा परिवर्तनशील मौसम के लिए कौन-सा कारण उत्तरदायी है?
(अ) लंबी समुद्री तट रेखा (ब) समुद्र की समीपता (स)तटवर्ती गर्म जल धाराएं (द) चक्रवातीय प्रभाव
25. विकास का मुख्य कारक है?
(अ) म्यूटेशन (ब) उपार्जित लक्षण (स) प्राकृतिक वरण (द) लैंगिक जनन
26. प्राचीन जैन धर्म के संबंध में निम्रलिखित कथनों में से कौनसा एक सही है?
(अ) स्थलबाहु के नेतृत्व में दक्षिण भारत में जैन धर्म का प्रचार हुआ (ब) पाटलिपुत्र में हुई परिषद् के पश्चात् जो जैन धर्म के लोग भद्रबाहु के नेतृत्व मेें रहे, वे श्वेताम्बर (स) प्रथम शतक ई.पू. में जैन धर्म को कलिंग के राजा खारवेल का समर्थन मिला (द) बौद्धों के विपरीत, जैन धर्म की प्रारंभिक अवस्था में, जैन धर्म के लोग चित्रों के पूजन करते थे
---
सही जवाब- 1.(ब)अवतल लेंस, 2.(अ)दूर की वस्तु देखी जाती है, 3.(ब)परावर्तन के कारण, 4.(अ)ये मूर्तियों का निर्माण करते थे, मंदिरों का नहीं, 5.(द)1921 ई., 6.(स) उन्होंने पशुपतिनाथ का सम्मान आरंभ किया, 7.(ब)प्रयाग, 8.(अ)नरसिंह प्रथम, 9.(अ) मुहम्मद रजा खान, 10.(द) राजा शिताब राय, 11.(अ)प्लासी का युद्ध, 12.(ब)कुक जलडमरू मध्य, 13.(द) प्रकाश के एक फोटोन से क्लोरोफिल एओ का एक इलेक्ट्रॉन उत्तेजित होता है, 14.(ब) राइन,15.(द)गोंडवाना महाद्वीप, 16.(अ)इलाहाबाद, नैनी, 17.(अ) 1935 के अधिनियम से, 18.(द) केंद्र सरकार, 19.(अ) ऐहोल अभिलेख, 20.(ब)बाणभट्ट, 21.(अ)107, 22.(द)108, 23.(ब) 6 महीने से अधिक नहीं, 24.(द) चक्रवातीय प्रभाव, 25.(अ) म्यूटेशन, 26.(स) प्रथम शतक ई.पू. में जैन धर्म को कलिंग के राजा खारवेल का समर्थन मिला ।
केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के स्थान पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना दिनांक 1 नवंबर 2007 को शुरू की गई है। इस योजना के तहत पहले बी.पी.एल. परिवार के 65 वर्ष एवं अधिक आयु के समस्त व्यक्तियों को पेंशन देने का प्रावधान है। योजना के तहत 75 वर्ष से कम आयु के पेंशनर को 500 रूपये प्रतिमाह एवं 75 वर्ष और अधिक आयु के पेंशनर को 750 रूपये प्रतिमाह पेंशन देने का प्रावधान था। अब गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिए इस पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त करने के लिए आयु सीमा 65 वर्ष से घटाकर 60 कर दी जाएगी। जिनकी आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है, उन्हें 200 रुपये के स्थान पर 500 रुपये महीने की पेंशन दी जाएगी। राज्य सरकारें चाहें तो इससे अधिक राशि अपनी तरफ से दे सकती हैं।
संयृुक्त बिहार का चारा घोटाला को पशुपालन घोटाला ही कहा जाना चाहिए क्योंकि मामला सिफऱ् चारे का नहीं है। असल में, यह सारा घपला बिहार सरकार के खज़़ाने से ग़लत ढंग से पैसे निकालने का है। कई वर्षों में करोड़ों की रक़म पशुपालन विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों ने राजनीतिक मिली-भगत के साथ निकाली है।
घपला रोशनी में धीरे-धीरे आया और जांच के बाद पता चला कि ये सिलसिला वर्षों से चल रहा था। शुरूआत छोटे-मोटे मामलों से हुई लेकिन बात बढ़ते-बढ़ते तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार तक जा पहुंची। मामले के जाल में फंसे लालू यादव को इस सिलसिले में जेल जाना पड़ा, उनके खिलाफ सीबीआई और आयकर की जांच हुई, छापे पड़े और अब भी वे कई मुक़दमों का सामना कर रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में सीबीआई ने राबड़ी देवी को भी अभियुक्त बनाया है। संयुक्त बिहार का चारा घोटाला एक ऐसा मामला है, जिसमें छह राजनीतिज्ञ, चार आई.ए.एस. अधिकारी, एक आई. आर.एस. अधिकारी, आठ पशुपालन और एक ट्रेजरी अफसर और 25 सप्लायरों ने न्यायिक प्रक्रिया का सामना किया है। सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव समेत 45 लोगों को दोषी ठहराया है। प्राथमिकी दर्ज होने के करीब 17 साल बाद इस मामले में फैसला सुनाया गया है। इस मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद, जगन्नाथ मिश्र सहित कुल 56 आरोपी बनाए गए थे। संयुक्त बिहार में पशुपालन विभाग में हुए करोड़ों रुपये के चारा घोटाला मामले में आरोपी लालू प्रसाद, जगन्नाथ मिश्र बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
इस मामले की सुनवाई के दौरान सात आरोपियों की मौत हो गई, दो वायदा माफ गवाह बन गए और एक ने आरोप स्वीकार कर लिया। वहीं एक को आरोप मुक्त करार दिया गया। सभी पर झारखंड के चाइबासा जिले के कोषागार से 37.70 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी करने का आरोप है। इस घोटाले में आरोपी बनने के बाद लालू प्रसाद यादव को 1997 में मुख्यमंत्री पद छोडऩा पड़ा था। यह घोटाला 1996 में सामने आया था। घोटाले से संबंधित 61 में से 54 मामले वर्ष 2000 में पृथक राज्य के रूप में गठित होने के बाद झारखंड स्थानांतरित कर दिए गए। सीबीआई की विभिन्न अदालतें 43 मामलों में अपना फैसला सुना चुकी हैं। लालू प्रसाद और जगन्नाथ मिश्र पांच मामलों में आरोपी हैं।
चारा घोटाले के आरोपी राजनेताओं में लालू प्रसाद, डॉ. जगन्नाथ मिश्र, जगदीश शर्मा, आरके राणा, धु्रव भगत, विद्या सागर निषाद, भोला राम तूफानी ( सुनवाई के दौरान मौत), चंद्र वर्मा ( सुनवाई के दौरान मौत) है।
चाइबासा के तत्कालीन उपायुक्त अमित खरे ने पहली बार वर्ष 1996 में इस घोटाले का रहस्योद्घाटन किया था। लालू यादव पर आरोप था कि उन्होंने मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री के पद पर रहते हुए अवैध निकासी पर पाबंदी नहीं लगाई। बतौर सीएम घोटाले में शामिल अधिकारी श्याम बिहारी को सेवा विस्तार का लाभ दिया। पशुपालन विभाग के एक अधिकारी का जब तबादला हुआ तो उस पर रोक लगा दी। विपक्ष द्वारा घोटाले की बात उठाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की और लोकसेवक रहते हुए नियमों की अनदेखी की। इस वजह से उनकी जानकारी में सरकारी खजाने से लूट का सिलसिला चलता रहा।