ताजा खबर
सूरज की तपिश में 3-5 डिग्री की गिरावट
01-May-2026 8:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 मई। पिछले दिनों अलग-अलग इलाकों में हुई बारिश से अंचल में सूरज की तपिश में कमी आई है। अंबिकापुर से जगदलपुर तक तापमान 3-5 डिग्री कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति दक्षिण उड़ीसा से मन्नार को खाड़ी तक, 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में कल 2 मई को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने और एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


