ताजा खबर

झारखंड के बोकारो में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, तीन घायल
14-Dec-2024 11:19 AM
झारखंड के बोकारो में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, तीन घायल

बोकारो (झारखंड), 14 दिसंबर। झारखंड के बोकारो-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन के ट्रक से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना शुक्रवार देर शाम बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव के पास हुई।

बेरमो के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीएन सिंह ने बताया कि चार पहिया वाहन जाम में फंसे ट्रक से पीछे से टकरा गया।

एसडीपीओ ने बताया कि चार पहिया वाहन में करीब आठ लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि कुल आठ लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से पांच मृत अवस्था में थे।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना से पहले सड़क पर एक और दुर्घटना हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर रखा था। (भाषा)

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news