ताजा खबर

आरक्षक भर्ती 8 तारीख से पुन: माना में शुरू होगी एसएसपी
05-Dec-2024 8:01 PM
आरक्षक भर्ती 8 तारीख से पुन: माना में शुरू होगी एसएसपी

रायपुर, 5 दिसम्बर। जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती पुन: शुरू की जा रही है।

जो  उच्च न्यायालय छ.ग. के पारित अंतिम निर्णयानुसार भर्ती प्रक्रिया पुनः 8 दिसंबर से प्रारंभ हो रही है। अभ्यर्थी, जिन्हें  8 दिसंबर  को दस्तावेज जाँच, शारीरिक माप तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी किये जा चुके हैं वे भर्ती केन्द्र पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना जिला रायपुर में निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो। इसी प्रकार क्रमशः पूर्व जारी प्रवेश पत्र में तिथि अनुसार अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को भर्ती केन्द्र में उपस्थित होंगे। 27.11.2024 से 07.12.2024 तक जिन अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया संपन्न होनी थी, उनकी भर्ती तिथि एवं प्रवेश पत्र पृथक से जारी किये जायेंगे।

इससे पहले रायपुर रेंज में आरक्षक भर्ती 2023-24 परीक्षा केन्द्र कमांक-1 में  16 नवंबर 2024 से प्रारंभ की गई थी। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया 27 नवंबर से स्थगित की गई थी।


अन्य पोस्ट