Today's Video
सुनें न्यूजरूम से सुनील कुमार को : थोक में आत्महत्याएं क्यों?
03-Apr-2023 8:16:48 pm
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
हिन्दुस्तान के आदिवासियों में एक सबसे पिछड़ी जनजाति, पहाड़ी कोरवा समुदाय के एक पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों को पेड़ से फंदा बांधकर फांसी पर लटका दिया, और खुद भी खुदकुशी कर ली। पहली नजर में मामला ऐसा ही दिख रहा है। इसके आगे-पीछे आत्महत्या की इतनी दूसरी घटनाएं हुई हैं कि वे दिल दहला रही हैं। इन्हें कैसे कम किया जा सकता है, और प्रेस-टीवी को कैसे जिम्मेदार बनाया जा सकता है कि उनके कवरेज से और लोगों को भी आत्महत्या का रास्ता न सूझे। इस जलते-सुलगते खतरे पर इस अखबार ‘छत्तीसगढ़’ के न्यूजरूम से संपादक सुनील कुमार को सुनें, और साथ में एक जानकार, आरती धर की राय भी जानें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


