Today's Video
नरबलि : बस्तर में ताम्रपत्र पर दर्ज राज
27-Mar-2023 8:40:39 pm
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़ के बस्तर सहित कुछ इलाकों में अंग्रेजों के आने के बाद भी नरबलि की प्रथा रही। कई जगहों पर इतिहास में इसका जिक्र है। इसका सबसे लंबा ब्यौरा बस्तर में मिलता है जहां पर एक ताम्रपत्र पर इसके बारे में लिखा हुआ है। ओडिशा से बस्तर लाकर भी नरबलि दी जाती थी, और बस्तर के अपने लोगों की भी। इस बारे में छत्तीसगढ़ के पुरातत्व-इतिहास के एक जानकार राहुल कुमार सिंह को बहुत से ऐतिहासिक तथ्य याद हैं। उनसे इस अखबार ‘छत्तीसगढ़’ के संपादक सुनील कुमार ने एक चर्चा की, और यह समझने की कोशिश की कि उस वक्त बस्तर पर राज करने वाले लोग कौन थे जो कि नरबलि देते थे, और बलि किनकी दी जाती थी। बहुत सी अप्रिय जानकारी के साथ भी आज की यह चर्चा बहुत अनोखी है, और पहली बार इतनी जानकारी लेकर आई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


