Today's Picture
बस्तर की जीवनदायिनी कही जाने वाली इंद्रावती नदी पिछले दिनों लगातार हो रही बारिश के बाद इन दिनों लबालब बह रही है। यहाँ लोग प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ-साथ बंशी (फिशिंग रॉड) से मछली पकडक़र अपना समय भी बिता रहे हैं। इंद्रावती नदी न केवल बस्तर की जीवनरेखा है, बल्कि यहाँ के लोगों की आजीविका, संस्कृति और प्रकृति से भी गहराई से जुड़ी हुई है। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / विमल मिंज
07-Aug-2026 12:29 PM