Today's Picture

खुद के मरम्मत के लिए तरस रही सडक़ें...
10-Nov-2025 6:07 PM
खुद के मरम्मत के लिए तरस रही सडक़ें...

जगदलपुर के ब्लॉक तोकापाल के गांव बड़े पाराकोट कि यह सडक़ पिछले दिनों बरसात में पूरी तरह बह गया, बरसात के इतने दिन पूरे होने के बाद भी आज यहां की सडक़ नहीं बन पाई। दो गांव को जोडऩे वाली सडक़ को अब इंतजार है कि ग्रामीण सडक़ को बनाने वाली सरकारी  विभाग उसे बना दे। यहां से महज दो किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-63 है। आपातकाल की स्थिति में यहां से बड़ी गाड़ी या मरीज को लेने एंबुलेंस को भी घूमकर जाना पड़ेगा। देखना यह है कि इतने दिनों बरसात की बीत जाने के बाद भी यह सडक़ कब तक बन कर तैयार होती है जिससे ग्रामीणों को किसी भी परेशानी का कोई सामना करना ना पड़े। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / विमल मिंज


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी