विचार / लेख

नए एमजीआर का उदय?
04-May-2026 7:03 PM
नए एमजीआर का उदय?

-आर.के.जैन
तमिलनाडु के चुनाव नतीजों में बहुत बड़ा उलटफेर हो गया है। वहां एक्टर विजय की पार्टी टीवीके सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गई है। हालाँकि डीएमके या एआईएडीएमके से गठबंधन करना पड़ सकता है।

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने फरवरी 2024 में अपनी नई राजनीतिक पार्टी ञ्जङ्क्य की स्थापना की थी। यह पार्टी 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में पहली बार चुनाव में उतरी। मतगणना के नतीजे चौंकाने वाले हैं। सत्तारूढ़ डीएमके तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। लेकिन विजय की पार्टी और एआईएडीएमके ने डीएमके को पीछे छोड़ दिया है। रुझानों में विजय की सरकार बनना तय माना जा रहा है। 

विजय ने अपने आखिरी फिल्म जन नायकन (पूर्व में थलापति 69) की घोषणा के साथ ही राजनीति में कदम रखा। विजय को तमिलनाडु का अगला एमजीआर बताया जा रहा है। जिन्होंने एआईएडीएमके की स्थापना की थी और तमिल सिनेमा के महानायक थे। 

तमिलनाडु में फिल्म अभिनेताओं के राजनीति में आने की पुरानी परंपरा है (जैसे एमजीआर और जयललिता मुख्यमंत्री बने)। लेकिन कई अन्य अभिनेता जैसे शिवाजी गणेशन, कमल हासन,रजनीकांत आदि को सीमित या मिलीजुली सफलता ही मिली। विजय, आंध्र प्रदेश के एनटीआर (एन. टी. रामाराव) से प्रेरणा ले रहे हैं, जिन्होंने बहुत तेजी से राजनीतिक सफलता हासिल की थी।

विजय की बढ़त के निम्न फैक्टर रहे हैं : 
1. विजय की पृष्ठभूमि और तैयारी: उनके फैन क्लब (विजय मक्कल इयक्कम) शुरू में कल्याणकारी संगठन थे, बाद में राजनीतिक रूप लेते गए। डीएमके प्रवक्ता कनिमोझी ने सोमवार 4 मई को स्वीकार किया कि विजय के फैंस ने जीत में बड़ी भूमिका निभाई है।

2. उनकी फिल्मों में सामाजिक मुद्दों (किसान, स्वास्थ्य, महिलाओं आदि) पर जोर बढ़ता गया।

3. श्रीलंकाई तमिलों और नीट विरोध जैसे मुद्दों पर सार्वजनिक रुख अपनाया।

चुनौतियाँ: करूर रैली में स्टैंपीड में 41 लोगों की मौत और व्यक्तिगत जीवन में तलाक की घटना की वजह से आलोचना हुई लेकिन उनकी लोकप्रियता ने इन चुनौतियों को धो डाला।

विजय की सरकार बनी तो वह क्या करेंगे ? 

टीवीके खुद को गठबंधन-विरोधी बताती रही है। उसने न तो सत्तारूढ़ ष्ठरू्य के साथ और न ही क्चछ्वक्क के साथ गठबंधन करने की इच्छा जताई है। लेकिन नतीजों के बाद नए हालात में वो किसी न किसी पार्टी से समझौता कर सकती है। 

 

1. पार्टी मुख्य रूप से युवा, महिलाएं और मछुआरे वर्ग को लक्षित कर रही है: 

मछुआरों के लिए कुछ मछलियों पर रूस्क्क, मछली पकड़ प्रतिबंध के दौरान राहत, सब्सिडी, बीमा और आवास।

2. शिक्षा: ?25 लाख तक बिना गारंटी के लोन।

3. महिलाओं के लिए: बढ़ी हुई वित्तीय सहायता, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, शादी के लिए सोना आदि।

पार्टी का चुनाव चिन्ह सीटी है और चुनाव के दौरान विजय ने ‘सीटी क्रांति’ (Whistle Revolution) की बात कही थी।

यह रिपोर्ट लिखे जाने तक टीवीके को 108 सीटों पर, एआईएडीएमके को 74 सीटों पर, डीएमके को 52 सीटों पर बढ़त मिली हुई थी।

थलापति विजय अपनी लोकप्रियता के चरम पर तमिलनाडु की राजनीति को नया मोड़ दिया है। यह उनके लिए बहुत बड़ा दांव है, जिसमें वे तमिलनाडु की राजनीति का नया स्टार बनकर उभरे हैं। 

स्टालिन का आकर्षण कम हो गया है। यह माना जा रहा था कि जिस दिन तमिलनाडु में कोई नया राजनीतिक स्टार उभरा, स्टालिन की चमक धूमिल हो जाएगी।


अन्य पोस्ट