इतिहास

इतिहास में 26 सितंबर
25-Sep-2021 10:51 PM
इतिहास में 26 सितंबर
  • 1871-पोर्टलैण्ड सीमेन्ट के लिए डेविड ओलिवर सेलर को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2001 - अमेरिका ने लादेन के बाद कश्मीरी आतंकवादियों से निपटने का भारत को आश्वासन दिया।
  • 2002 - फ्रांस ने ईराक पर एकतरफ़ा कार्रवाई का विरोध किया।
  • 2004 - अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।
  • 2007 - वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्यु हो गई।
  • 2009 - पूजाश्री वेंकटेश ने रश्मि चक्रवर्ती को हराकर आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। पंकज आडवाणी 76वीं नेशनल विलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियनशिप में विलियड्र्स चैम्पियन बने।
  • 1923 -  फि़ल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का जन्म हुआ।
  • 1932 - भारत के प्रधानमंत्री  डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म हुआ।
  • 1886 - ब्रिटेन के शरीर क्रिया विज्ञानी और जैव भौतिकशास्त्री आर्किबैल्ड विवियन हिल का जन्म हुआ,  जिन्होंने मोटो मेयेरहॉफ के साथ 1922 में मांसपेशियों में ऊष्मा के उत्पादन के बारे में बताने के लिए चिकित्सा अथवा शरीरक्रियाविज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 1977)
  • 1784 -नॉर्वे के खगोलशास्त्री और भौतिकशास्त्री  क्रिस्टोफर हैन्सटीन का जन्म हुआ, जो भू-चुम्बकत्व पर अनुसंधान के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने चुम्बकीय झुकाव का मानचित्र प्रकाशित किया। (निधन-15 अप्रैल 1873)
  • 1902 -जीन्स कपड़े के आविष्कारक तथा निर्माता  लैवाइ स्ट्रॉस का निधन हुआ। इनका जन्म बावेरिया में हुआ था और ये एक दजऱ्ी के रूप में प्रशिक्षित हुए। सन् 1850 में ये सैन फ्रांसिस्को गए, वहां उनका इरादा तम्बू तथा गाडिय़ों के खोल तैयार करना था। पर बजाय इसके वे बाज़ार में अपने साथ लाए मोटे कैनवास से पतलून तैयार करने लगे जो अधेड़ उम्र के लोगों में अत्यधिक प्रसिद्ध हुआ। इसके बाद उन्होंने एक कम्पनी खोली जिसमें पतलून के आकार और गुणवत्ता को और विकसित किया गया और नीले डेनिम कपड़े का इस्तेमाल किया जाने लगा जिसे फ्रांस में जीन्स कहा जाता था। आज की आधुनिक जीन्स की शुरुआत यहीं से हुई। (जन्म 26 फरवरी 1829)
  • 1982- जर्मन-अमेरिकी अभियंता  पॉल कॉल्समैन का निधन हुआ, जिन्होंने 1928 में विश्व के पहले शुद्ध दाबमापी आल्टीमीटर का निर्माण किया जो उड़ान में सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। (जन्म 22 फरवरी 1900)।
  • 2011 -वर्ष 2004 में नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली अफ्रीकी महिला वंगरी मथाई का निधन हुआ, जो कीनिया में ग्रीन बेल्ट आंदोलन की संस्थापक थीं। वे महिला अधिकारों के लिए लडऩे वाली प्रसिद्ध केन्याई राजनितिज्ञ और समाजसेवी थीं। वे 2002 में सांसद बनी और कीनिया की सरकार में मंत्री भी रहीं।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news