इतिहास

इतिहास में 5 सितंबर
05-Sep-2020 11:59 AM
 इतिहास  में 5 सितंबर
  •  1977-नासा ने केप कैनेवरल से वोयेजर-1 नामक मानवरहित यान अंतरिक्ष में रवाना किया।
  •  1997 - अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन् 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।
  •  1999 - वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
  •  2000 - नील्जिमालम्बा रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला हैं।
  •  2001 - फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गये।
  • 2002 - अफग़़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।
  •  2008- रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।
  •  2009-नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
  •  1888 -भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ। इस दिन को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  •  1991 -भारतीय व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का निधन हुआ।  
  •  1995 -हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार सलिल चौधरी का निधन हुआ।  
  •  1997- विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका मदर टेरेसा का निधन हुआ। 
  • 1939-जापान के अणु जीव विज्ञानी और प्रतिरोध विज्ञानी सुसुमू टोनेगावा का जन्म हुआ, जिन्होंने शरीर में प्रतिजन की विविधता उत्पन्न करने के आनुवांशिक सिद्धांत के आविष्कार के लिए 1987 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
  •  1870 -ब्रिटेन के रसायनज्ञ फ्रेडरिक जॉर्ज डॉनन का जन्म हुआ, जिन्होंने कोलाइड रसायन विज्ञान के विकास में योगदान किया। इन्हें सबसे अधिक वर्ष 1911 में खोजे गए डॉनन प्रभाव के लिए जाना जाता है। (निधन-16 दिसम्बर 1956)
  • 1906 -भौतिक शास्त्री लडविग ऐडवर्ड बोल्ट्ज़मैन का निधन हुआ, जिन्होंने सांख्यिकीय यांत्रिकी (स्टैटिस्टिकल मैकेनिक्स) की नींव रखी। इनका सिद्धान्त अणुओं तथा परमाणुओं की विशेषताओं एवम् व्यवहार को, उनसे बने पदार्थों की विशेषताओं और व्यवहार से संबद्ध करता है। (जन्म 20 फरवरी 1844)
  •  1852-स्कॉटलैण्ड के वनस्पति विज्ञानी और जन्तु विज्ञानी  विलियम मैकगिलिव्रे का निधन हुआ, उन्होंने हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश बर्ड नामक पुस्तक के पांच अंक लिखे। (जन्म 25 जनवरी 1796)।
  • महत्वपूर्ण दिवस- शिक्षक दिवस
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news