इतिहास

इतिहास में आज 22 अक्टूबर
22-Oct-2019
इतिहास में आज 22 अक्टूबर

फ्रांस के आंद्रे जाक गैर्निरे हाइड्रोजन गैस से भरे एक गुब्बारे में बैठ पेरिस से 3,200 फीट की ऊंचाई पर गए. वहां से वह अपने खुद के बनाए पैराशूट में सुरक्षित तरीके से नीचे आए. पैराशूट जैसी चीज की कल्पना तो लियोनार्डो दा विंची अपने लेखन में बहुत पहले ही कर चुके थे. इसके अलावा फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री लुई सेबास्टियान लेनोरमाँ ने दो छातों का इस्तेमाल कर अपना एक पैराशूट बनाया और 1783 में उसे लेकर एक पेड़ से छलांग भी लगाई. मगर गैर्निरे वह पहले व्यक्ति थे जिसने ऐसा पैराशूट बनाया जो ऊंचाई से नीचे आते समय इंसान के गिरने की गति को धीमा करने में सफल था.
1797 में गैर्निरे ने अपना पहला पैराशूट बना कर तैयार किया. यह 23 फीट व्यास वाली एक छतरी जैसा था. इसके साथ बड़ी सी टोकरी जैसी संरचना जोड़ी. 22 अक्टूबर को उन्होंने अपने पैराशूट को हाइड्रोजन के गुब्बारे के साथ जोड़ा और 3,200 फीट की ऊंचाई तक गए. फिर उन्होने गुब्बारे को पैराशूट से अलग कर दिया और धीरे धीरे नीचे आने लगे. यही थी उनकी पहली सफल पैराशूट कूद.
साल 1799 में गैर्निरे की पत्नी जान जेनवियेव भी पहली महिला पैराशूटिस्ट बनी. साल 1802 में गैर्निरे ने इंग्लैंड में एक प्रदर्शनी के दौरान 8,000 फीट की ऊंचाई से शानदार कूद लगाई. एक नए पैराशूट का परीक्षण करने की तैयारियों के दौरान ही 1823 में एक गुब्बारा दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई.

  • 1494- इतालवी नाविक क्रिस्टोफऱ कोलम्बस ने अपनी दूसरी खोजी समुद्री यात्रा आंरभ की। इस यात्रा में कोलम्बस ने एंटील द्वीप समूह की खोज की। कोलम्बस ने अपनी पहली खोजी यात्रा में, अमरीका महाद्वीप की खोज की।
  • 1797- ऐन्ड्री-जैकस गारनेरिन ने पैराशूट से पहली छलांग लगाई।
  • 1918 -प्रथम विश्व युद्ध का अंतिम चरण जर्मन सेना पर संयुक्त सेना के आक्रमण के साथ ही आरंभ हो गया। यह युद्ध फ़्लान्डर युद्ध के नाम से प्रसिद्ध है क्योंकि यह इसी नाम के एक क्षेत्र में लड़ा गया। इस युद्ध में पहले तो जर्मन सेना ने डट कर मुक़ाबला किया किंतु अंतत: संयुक्त सेना की विजय हुई। इस प्रकार नवंबर 1918 में जर्मनी के हथियार डाल देने के साथ ही प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ। 
  • 1938-चेस्टर एफ. कार्लसन द्वारा ज़ेरोग्राफी प्रदर्शित की गई।
  • 1962 - भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी-घाटी परियोजना भाखड़ा नांगल राष्ट्र को समर्पित की गई।
  • 1975 -  वीनस-9  अंतरिक्ष यान का शुक्र ग्रह पर अवतरण।
  • 2004 - अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर। सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।
  • 2007 - चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।
  • 2008 -  इसरो ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा।  श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से चन्द्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण किया गया। 
  • 1873 - हिन्दू धार्मिक नेता स्वामी रामतीर्थ का जन्म हुआ, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।
  • 1900 - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ां का जन्म हुआ। 
  • 1937 -  प्रसिद्ध हिन्दी और उर्दू फि़ल्म अभिनेता कादर खान का जन्म हुआ। 
  • 1896 -जैव रसायनज्ञ  चाल्र्स ग्लेन किंग का जन्म हुआ, जिन्होंने विटामिन-सी की खोज की, जो स्कर्वी और कुपोषण की रोकथाम में मददगार है। नींबू के रस पर लगातार बरसों तक कोशिश करते हुए वह 1932 में विटामिन-सी अलग करने में सफल हुए। (निधन-24 जनवरी 1988)
  • 1881 - अमेरिकी भौतिकविद्  क्लिंटन जोजफ़ डेविसन का जन्म हुआ, जिन्होंने इंग्लैण्ड के जॉर्ज पी. थॉमसन के साथ यह मालूम किया कि इलेक्ट्रॉन भी प्रकाश तरंगों की तरह विवर्तित होते हैं। इसके लिए उन्हें वर्ष 1937 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-1 फरवरी 1958)
  • 1815- अमेरिकी लौह विशेषज्ञ और अन्वेषक ओज़ील विल्किन्सन का निधन हुआ,  जिन्होंने कृषि-उपकरण, घरेलू बर्तन आदि ज़रूरी उपकरण बनाए।  (जन्म 30 जनवरी 1744)
  • 1871 - स्कॉटलैण्ड के भूगर्भशास्त्री  सर रॉड्रिक मर्किसन का निधन हुआ, जिन्होंने भूगर्भशास्त्र के वर्गीकरण में साइलरियन समय को विभाजित किया। (जन्म 19 फरवरी 1792)
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news