2009 में श्रीलंका की सरकार ने तमिल विद्रोहियों के साथ करीब 26 सालों तक चले संघर्ष के खत्म होने का एलान किया. लेकिन संगठन के अंतरराष्ट्रीय तार अभी सक्रिय हैं. भारत ने गैरकानूनी गतिविधियों संबंधी अधिनियम के तहत एलटीटीई पर 14 मई 1992 को प्रतिबंध लगा दिया था. तब से भारत प्रतिबंध को हर दो साल पर बढ़ाता रही है. एलटीटीई पर यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका में भी प्रतिबंध है.
अलगाववागदी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम की कोशिश थी श्रीलंका में उत्तरी और पूर्वी इलाके को स्वतंत्र देश बनाना. 1980 के दशक की शुरुआत से ही श्रीलंका लगातार बढ़ते हिंसक जातीय संघर्ष का सामना कर रहा था. श्रीलंका में संघर्ष बढ़ने के साथ साथ भारत में शरणार्थियों की भीड़ भी बढ़ रही थी. जिसके चलते 1987 में भारत और श्रीलंका के बीच शांति की बहाली के लिए समझौता हुआ. समझौते के तहत भारतीय शांति सेना को श्रीलंका में शांति कायम करने में मदद करनी थी. इसका मकसद था लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम(एलटीटीई) जैसे श्रीलंकाई तमिलों और श्रीलंकाई सेना के बीच गृहयुद्ध खत्म कराना.
भारतीय सेना वहां शांति बहाली के लिए गई थी, लेकिन जब उसी के खिलाफ उग्रवादियों ने हमला कर दिया तो उन्हें बल प्रयोग करना पड़ा. नतीजा यह हुआ कि लिट्टे भारतीय सैनिकों को दुश्मन की तरह देखने लगा. भारतीय सेना के तमिल टाइगर्स के साथ तीन हफ्ते तक चले संघर्ष में कामयाबी हासिल हुई और जाफना प्रायद्वीप से एलटीटीई के पांव उखड़ गए. हालांकि भारतीय सेना की इसी कार्रवाई का बदला लेने के लिए एलटीटीई ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मानव बम के जरिए हत्या कर दी.
- 1575 -अंगोला देश पुर्तगाली साम्राज्यवादियों के अधिकार में चला गया। पुर्तगाल के क़बज़े से पहले तक यह क्षेत्र गिनी देश का एक भाग था
- 1948 -जायोनी विचारधारा के मुख्य नेता डेविड बिन गोरियन ने फि़लिस्तीन देश के आधे भाग पर ज़ायोनी शासन के गठन की घोषणा की।
- 1973-अमेरिका ने स्काईलैब-1 की शुरूआत की जो उनका पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान था।
- 1999 - पाकिस्तानी पत्रकार जनम सेठी की पत्रिका फ्राइडे टाइम्स की जब्ती, सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत।
- 2004 - डेली मिरर नामक पत्रिका ने ईराक में युद्धबंदियों पर कथित अत्याचार को दर्शाने वाली झूठी तस्वीरों के प्रकाशन के लिए ब्रिटेन से माफी मांगी।
- 2006 - पूर्व कम्यूनिस्ट नेता गिओर्गिओ नैपोलितानो इटली के नए राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित। न्यूयार्क टाइम्स के प्रबंध सम्पादक और पुलित्जर पुरस्कार विजेता ए.एम. रोसेंथल का 84 वर्ष की अवस्था में निधन। चीन ने कला के स्तर पर चल रही जालसाजी से बचने के लिए एक आयोग का गठन किया।
- 2007 - जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन सम्बन्धी विधेयक को मंजूरी दी।
- 2008 - टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता।
- 2010- भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझौते हुए।
- 1936 - भारतीय अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म हुआ।
- 1923 - भारतीय फि़ल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का जन्म हुआ।
- 2010-ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि वृंदा करंदीकर का निधन हुआ।
- 2011- किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत का निधन हुआ।
- 1918-अमेरिकी चिकित्सक लार्स फ्रेड्रिक निल्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने सन् 1963 में पहले मानव फेफड़ों के प्रत्यारोपण करने वाले डॉक्टरों के दल का नेतृत्व किया। अगले वर्ष 1964 में जानवर से मानव में फेफड़े का प्रत्यारोपण किया। (निधन-19 फरवरी 2003
- 1863-अमेरिकी गणितज्ञ जॉन चाल्र्स फील्ड का जन्म हुआ। जिन्होंने गणित में मेडल देने का विचार प्रस्तुत किया जिसे उनके नाम पर फील्ड मेडल कहा जाता है। इसे गणित का नोबेल माना जाता है। (निधन-9 अगस्त 1932)
- 1899-रसायनज्ञ लार्स फ्रेड्रिक निल्सन का निधन हुआ, जिन्होंने 1879 में स्कैन्डियम के आक्साइड, स्कैन्डिया की खोज की। (जन्म-27 मई 1840)
- 1983-अमेरिकी भौतिक रसायन शास्त्री और धातुकर्मी जॉन चिपमैन का निधन हुआ, जिन्होंने भौतिक रसायन विज्ञान के सिद्धांतों का तरल धातु तथा पिघले लोहे और धातुमल पर अध्ययन करने में इस्तेमाल किया।