खेल
स्मिथ ने भारत के खिलाफ सबसे तेजी से 8 शतक लगाए
08-Jan-2021 11:59 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सिडनी, 8 जनवरी (आईएएनएस)| स्टीवन स्मिथ भारत के खिलाफ सबसे तेजी से सबसे अधिक 8 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ ने सिडनी में जारी तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अपने करियर का 27वां शतक पूरा किया। यह भारत के खिलाफ उनका आठवां शतक है और इसके लिए स्मिथ ने सबसे कम 25 पारियां खेली हैं।
इससे पहले सबसे कम पारियों में भारत के खिलाफ 8 शतक लगाने का रिकार्ड सर गैरी सोबर्स के नाम था। सोबर्स ने 30 पारियों में यह कारनामा किया था।
इस क्रम में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के ही एक और दिग्गज सर विवियन रिचर्डस का नाम है। विव ने 8 शतक लगाने के लिए 41 पारियां खर्च की थीं।
चौथे स्थान पर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग हैं, जिन्होंने 51 पारियों में भारत के खिलाफ 8 शतक लगाए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


