खेल
विलियम्सन युवाओं के लिए सही आदर्श
04-Jan-2021 7:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नई दिल्ली, 4 जनवरी | भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन की तारीफ की है और कहा है कि विलियम्सन क्रिकेट में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए आदर्श हैं। विलियम्सन ने सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक जमाया।
आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद में विलियम्सन के बल्लेबाजी कोच लक्ष्मण ने ट्वीट किया, "विलियम्सन की निरंतरता देखकर हैरान नहीं हूं। शानदार मेहनत और हर मैच से पहले तैयारी के लिए छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देना उनकी सफलता का राज है। युवाओं के लिए अनुकरण करने के लिए सबसे सही आदर्श।"
विलियम्सन द्वारा सोमवार को लगाया गया शतक उनका लगातार तीसरा शतक है। वह पाकिस्तान के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 112 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


