खेल
नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की उपस्थिति में शुरू किया गया अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट
03-Jan-2021 3:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 3 जनवरी। कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम मैदान में 2 जनवरी से अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया हैं। इस अवसर पर नगर पालिका कोण्डागांव के अध्यक्ष हेम कुमार पटेल और आयोजन समिति जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष व नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी मुख्य रूप से मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने खिलाडिय़ों से औपचारिक मुलाकात करने के बाद फुटबॉल मैच का शुभारंभ किया गया। वही पहले दिन नारायणपुर विरुद्ध जगदलपुर के मध्य शुभारंभ मैच खेला गया। जिसमें नारायणपुर ने जगदलपुर के विरुद्ध 7 गोल मारकर 6 गोल से जीत पर कब्जा किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


