खेल

जीत का द्वंद्व तोड़ने उतरेंगे ओडिशा, ईस्ट बंगाल
02-Jan-2021 8:29 PM
जीत का द्वंद्व तोड़ने उतरेंगे ओडिशा, ईस्ट बंगाल

वॉस्को (गोवा), 2 जनवरी | एससी ईस्ट बंगाल और ओडिशा एफसी ही हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें में दो मात्र ऐसी टीम है, जिसे इस सीजन में अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। दोनों टीमें अब रविवार को वॉस्को के तिलक मैदान स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेगी। ईस्ट बंगाल और ओडिशा तालिका में सबसे नीचे क्रमश: 10वें और 11वें नंबर पर है। दोनों टीमें अपने प्रदर्शन में निरंतरता को लेकर संघर्ष कर रही है। दोनों ने इस सीजन में पांच-पांच गोल ही किए हैं।

ईस्ट बंगाल ने अब तक 13 गोल खाएं हैं। ओडिशा ने 11 गोल खाएं हैं जबकि केरला ने भी 11 गोल खाएं हैं। हालांकि ईस्ट बंगाल ने पिछले चार मैचों में तीन मैच ड्रॉ खेले हैं और पिछले तीन मैचों में पांच गोल किए हैं जबकि टीम पहले चार मैचों में एक भी गोल नहीं दाग पाई थी।

ईस्ट बंगाल के कोच रॉबी फॉलर का मानना है कि दोनों ही टीमें संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा, " हमारी ही तरह शायद उनके पास भी एक मुश्किल समय था। वे कई बार अच्छा खेले और कई बार लड़खड़ाए तथा अलग-अलग क्षेत्रों में गोल खाएं। हम भी शायद उनके जैसे ही हैं, इसलिए यह एक अच्छा मैच होने जा रहा है। हमने लीग में कई बार देखा है, कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है। दोनों टीमें तीन अंक प्राप्त कर सकती है। मुझे पता है कि ओडिशा भी यही चाहता है लेकिन जो कोई भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा, वह निश्चित रूप से जीतेगा।"

फॉलर चाहेंगे कि उनकी टीम दूसरे हाफ में खुद को मजबूत करें क्योंकि ईस्ट बंगाल ने इस सीजन में दूसरे हाफ में अब तक 10 गोल खाएं हैं।

ओडिशा के कोच बॉक्सटर ने कहा, " मैं अपनी टीम में बहुत सारी समानताएं देखता हूं। हमारे पास एक बहुत युवा टीम है जिसे मैदान पर समय की जरूरत है। उनके पास एक बहुत नई टीम है जिसे मैदान पर समय की जरूरत है। उनके मैच करीबी रहे हैं। वे अपने खेल में निरंतरता लाना चाहेंगे और हम भी।"  (आईएएनएस)


अन्य पोस्ट