खेल
धोनी को चुना गया आईसीसी की इस दशक की टी-20 टीम का कप्तान
27-Dec-2020 3:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नई दिल्ली, 27 दिसम्बर | भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी ने इस दशक की अपनी पुरुषों की टी-20 टीम का कप्तान चुना है। इस टीम में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह भी हैं। दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स और वेस्टइंडीज से केरन पोलार्ड के अलावा क्रिस गेल को इस टीम में जगह मिली है।
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान टीम में इकलौते स्पिनर हैं।
गौरतलब है कि धोनी ने इसी साल 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), रोहित शर्मा, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, केरन पोलार्ड, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


