खेल
बास्केटबॉल हॉल ऑफ फेम केसी जोंस का 88 साल की उम्र में निधन
26-Dec-2020 7:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बोस्टन, 26 दिसंबर | बास्केटबाल हॉल ऑफ फेम के.सी. जोंस का शनिवार को यहां 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कई वर्षो से अल्जाइमर से पीड़ित थे। सबसे सफल खिलाड़ियों और कोच में से एक जोंस ने सेल्टिक्स के साथ 11 चैम्पियनशिप जीती थीं, जिसमें से आठ एक खिलाड़ी के तौर पर और तीन कोच के तौर पर।
सेल्टिक्स के महान खिलाड़ी लैरी बर्ड ने एक बयान में कहा, "मैं जितने लोगों से मिला उनमें से के.सी. सबसे शानदार हैं। लोगों को अच्छा महसूस कराने के लिए वह कुछ भी कर सकते थे। उनके साथ खेलना सम्मान की बात है।"
जोंस से पहले नौ नवंबर को सेल्टिक्स के एक और हॉल ऑफ फेम टॉनी हेइनसन का निधन हो गया था। जोंस के निधन से दो दिन पहले ही टीम ने मैच से पहले टॉमी को याद किया था।
--आईएएनएस
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


