खेल

लेओ ने दागा लीग का सबसे तेज गोल, एसी मिलान जीती
21-Dec-2020 8:33 PM
लेओ ने दागा लीग का सबसे तेज गोल, एसी मिलान जीती

सासुओलो (इटली), 21 दिसम्बर | राफेल लेओ द्वारा छठे सेकेंड में ही किए गए लीग के सबसे तेज गोल की मदद से एसी मिलान ने इटालियन लीग-सेरी-ए में खेले गए मुकाबले में सासुओलो को 2-1 से हरा दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लेओ ने केवल छह सेकेंड में गोल कर सेरी-ए लीग में सबसे कम समय में गोल करने का रिकॉर्ड बना डाला। पुर्तगाल के 21 वर्षीय फॉरवर्ड लेओ ने हकन कलांघोग्लु के थ्रू पास पर गोल किया।

इससे पहले, सेरी-ए लीग में सबसे तेज गोल करने का रिकॉर्ड पियासेंजा टीम के पाओलो पोगी के नाम था, जिन्होंने दो दिसंबर 2001 में फियोरेंटीना के खिलाफ आठ सेकेंड में गोल दाग दिया था।

लेओ का एसी मिलान के लिए इस सीजन में यह तीसरा गोल है। उनके अलावा सेलेमेकर्स ने 26वें मिनट में एसी मिलान के दूसरा गोल किया। सोसुओलो के लिए एकमात्र गोल बेरार्डी ने 89वें मिनट में किया।

इस जीत के बाद एसी मिलान की टीम 13 मैचों में 31 अंकों के साथ टॉप पर कायम है।  (आईएएनएस)


अन्य पोस्ट