खेल

फॉर्मूला-1 ड्राइवर पेरेज ने रेड बुल के साथ करार किया
19-Dec-2020 8:38 PM
फॉर्मूला-1 ड्राइवर पेरेज ने रेड बुल के साथ करार किया

लंदन, 19 दिसम्बर | मेक्सिको के फॉर्मूला-1 ड्राइवर सर्जियो पेरेज ने एक साल के लिए रेड बुल टीम के साथ करार किया है और अब वह अगले सीजन में अपनी नई टीम के लिए रेस करेंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पेरेज अगले सीजन में मैक्स वस्टार्पेन के साथ रेड बुल के लिए रेसिंग करते नजर आएंगे।

30 साल के पेरेज ने हाल में बहरीन में साखिर ग्रां प्री खिताब जीता था। रेड बुल में अब वह एलेक्जैंडर एल्बोन की जगह लेंगे। एल्बोन भी रिजर्व ड्राइवर के रूप में रेड बुल टीम के साथ बने रहेंगे।

रेड बुल ने एक बयान में कहा कि उसने एक साल के लिए पेरेज के साथ करार किया है। टीम ने कहा कि साखिर ग्रां प्री जीतने के बाद इस प्रदर्शन ने पेरेज को एल्बोन की तुलना में पसंदीदा विकल्प बना दिया है।  (आईएएनएस)


अन्य पोस्ट