खेल
अबू धाबी, 14 दिसंबर। रेड बुल के मैक्स वसेर्टेपन ने यास मरिना सर्किट पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सीजन की आखिरी अबू धाबी फॉर्मूला-1 खिताब रविवार को अपने नाम कर लिया। मौजूदा विश्व चैम्पियन लुइस हेमिल्टन को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा जबकि हेमिल्टन के टीम साथी मर्सिडीज के वालटेरी बोटास दूसरे स्थान पर रहे।
वसेर्टेपन दूसरे स्थान पर रहने वाले बोटास से 15 जबकि हेमिल्टन से 18.4 सेकेंड कम समय लिया। वसेर्टेपन की टीम के अलेक्जेंडर एल्बॉन ने चौथा स्थान हासिल कर इस रेस को रेडबुल के लिए यादगार बना दिया।
मैक्लारेन के लैंडो नोर्रिस पांचवें और कार्लास सैंज छठे स्थान पर रहे। साखिर ग्रां प्री के विजेता और रेसिंग प्वाइंट के चालक सर्जियो पेरेज के लिए यह रेस निराशाजनक रहा और 10वें लैप उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
फरारी के लिए अपना अंतिम रेस कर रहे सेबेस्टियन वीटल को 14वें स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं, रेनॉ के लिए अपना अंतिम रेस करने वाले डैनियल रिकियाडरे भी सातवें स्थान पर रहे। (आईएएनएस)


