खेल
वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2020 को 2023 तक के लिए स्थगित किया गया
11-Dec-2020 4:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नानजिंग, 11 दिसम्बर| चीन के शहर नानजिंग में इस साल होने वाली वल्र्ड इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप को मार्च 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। एथलेटिक्स की सर्वोच्च संस्था-वर्ल्ड एथलेटिक्स ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
वर्ल्ड एथलेटिक्स ने निर्णय लिया है कि चूंकी अभी कोरोना महामारी के कारण इस इवेंट को कराना सम्भव नहीं है और 2021 तक भी इसे लेकर हालात सुधरने के आसार कम ही हैं, लिहाजा इस इवेंट को एक सुरक्षित आयोजन वर्ष देना ठीक होगा और इसीलिए इसे 2023 में कराने का फैसला किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वर्ल्ड एथलेटिक्स ने कहा है कि साल 2022 में वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार बेलग्रेड में ही होगा। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


