खेल
दिसम्बर से इंग्लैंड के स्टेडियमों में जा सकेंगे 4000 दर्शक
24-Nov-2020 6:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लंदन, 24 नवंबर | इंग्लैंड में अभी चार सप्ताह का लॉकडाउन जारी है और इसकी समाप्ति 2 दिसम्बर को हो रही है। इसके बाद इंग्लैंड में आउटडोर स्पोर्ट्स इवेंट्स के लिए अधिकतम 4000 दर्शकों को स्टेडियमों में प्रवेश की अनुमति मिल सकती है। सोमवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए नए कदम उठाते हुए लॉकडाउन की घोषणा की थी।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार कम रिस्क वाले इलाकों में अधिकतम 4000 दर्शकों को स्टेडियमों में प्रवेश की अनुमति होगी जबकि दूसरे दर्जे के खतरे वाले इलाकों में दो हजार लोग स्टेडियमों में जा सकेंगे। जहां सबसे अधिक खतरा है वहां खेल बिना दर्शकों के ही होंगे।
इंग्लैंड में इलीट स्पोर्ट्स इवेंट्स की शुरुआत हो चुकी है लेकिन स्टेडियमों में दर्शकों का प्रवेश वर्जित है।
--आईएएनएस
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


