खेल
गेल ने निजी कारणों के चलते लंका प्रीमियर लीग से नाम वापस लिया
19-Nov-2020 5:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोलंबो, 19 नवंबर। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। गेल कैंडी टस्कर्स की टीम में इरफान पठान, मुनाफ पटेल, कुशल परेरा, कुशल मेंडिस, नुवान प्रदीप और लियाम प्लंकट के साथ खेलने वाले थे।
टस्कर्स ने हालांकि बुधवार को बताया कि गेल ने निजी कारणों से लीग से अपना नाम वापस ले लिया है।
फ्रेंचाइजी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, गेल ने फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट से निजी कारणों के चलते नाम वापस ले लिया है। यूनिवर्स बॉस के विकल्प का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
गेल ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व किया था। वह पंजाब के लिए सात मैच खेले थे और 288 रन बनाए थे।
26 नवंबर से शुरू होने वाली लीग के पहले मैच में टस्कर्स का सामना कोलंबो किंग्स से होगा। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


