खेल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 नवंबर। सेक्टर दो स्थित बालिका वॉलीबॉल मैदान पहुंचकर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू के द्वारा खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया गया।
श्रीमती साहू ने खिलाडिय़ों को आश्वस्त किया कि वह शीघ्र ही इस मैदान को सर्व सुविधा युक्त बनाने का पूरा प्रयास करेंगी, जिससे कि खिलाडिय़ों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने के लिए नवोदित खिलाडिय़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी उमेश सिंह गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रतिनिधि दादू नामदेव,ओपी सिंह ,सौरव पांडे छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स सेल कांग्रेस के उपाध्यक्ष, ख्वाजा अहमद प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह, ललन चौधरी, प्रदीप मिश्रा, शुभम वर्मा एवं युवा नेता समीर साहू उपस्थित थे।


