खेल

ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल स्पर्धा में मर्दापाल कॉलेज के 2 खिलाडिय़ों का चयन
26-Oct-2026 6:16 PM
ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल स्पर्धा में मर्दापाल कॉलेज के 2 खिलाडिय़ों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 26 अक्टूबर। नवीन शासकीय महाविद्यालय, मर्दापाल जिला-कोण्डागांव के दो खिलाडिय़ों का चयन ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

महाविद्यालय के वॉलीबॉल खिलाड़ी नागेश एवं  गुड्डू राम  का चयन ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2026 हेतु किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन एडमास यूनिवर्सिटी, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में  27 से 31 अक्टूबर तक किया जा रहा है, जिसमें दोनों खिलाड़ी शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दोनों खिलाड़ी सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अभ्यास एवं खेल के प्रति समर्पण से उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त की है। उनके चयन से महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं में खेल के प्रति नई प्रेरणा जागृत हुई है।

महाविद्यालय परिवार ने चयनित खिलाडिय़ों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


अन्य पोस्ट