खेल

18 साल के इस खिलाड़ी को सनराइज़र्स हैदराबाद ने अपनी टीम में किया शामिल
02-May-2026 9:59 AM
18 साल के इस खिलाड़ी को सनराइज़र्स हैदराबाद ने अपनी टीम में किया शामिल

आईपीएल की टीम सनराइज़र्स हैदराबाद ने शिवम मावी की जगह आरएस अंबरीश को टीम में शामिल किया है.

सनराइज़र्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बाकी मैचों के लिए शिवम मावी की जगह आरएस अंबरीश को टीम में चुना है.

दाएं हाथ के मीडियम पेसर मावी ग्रोइन इंजरी की वजह से इस सीज़न से बाहर हो गए हैं.

ऑलराउंडर आरएस अंबरीश, आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली इंडिया अंडर-19 टीम का हिस्सा थे.

वह इस टूर्नामेंट में इंडिया अंडर-19 के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी थे, जिनके नाम 11 विकेट थे.

दाएं हाथ के मीडियम पेसर और बाएं हाथ के बल्लेबाज़ अंबरीश को हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट