खेल

32वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस टीम की घोषणा
23-Apr-2026 5:35 PM
32वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस टीम की घोषणा

  पुलिस कमिश्नर शुक्ला ने टी शर्ट देकर बढ़ाया हौसला  

रायपुर, 23 अप्रैल। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने बताया कि भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में महाराष्ट्र स्टेट टेबल टेनिस संघ द्वारा 24 अप्रैल से 04 मई 2026  तक पुणे में 32वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025 आयोजित की जा रही है  जिसमें  24/04/2026 से 28/04/2026 तक 60+, 65+,70+,75+ और उससे अधिक आयु वर्ग तथा दिनांक 30/04/2026  से  04/05/2026  तक 40+, 45+, 50+ एवं 55+ आयु वर्ग की पुरुष एवं महिला वर्ग में टीम/एकल/युगल/मिश्रित युगल वर्ग की प्रतियोगिता होगी ।

श्री बैसवाड़े ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता हेतु मुख्य अतिथि रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला (आईपीएस) तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष  शरद शुक्ला द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के मास्टर्स टेबल टेनिस टीम की घोषणा की गयी तथा मुख्य अतिथि संजीव शुक्ला  (आईपीएस) द्वारा टीम को टी शर्ट का वितरण किया गया।  इस अवसर पर  छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी , पूर्व संरक्षक डॉ. भरत अग्रवाल,  छत्तीसगढ़ वेटरंस टेबल टेनिस समिति के सचिव प्रेमराज जाचक, उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े, प्रदीप जोशी, शकील साजिद सहित सभी पदाधिकारियो ने टीम को शुभकामनाए दी एवं अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी।

श्री बैसवाड़े ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ मास्टर्स पुरुष एवं महिला  (60+, 65+,70+,75+ और उससे अधिक) टीम रवाना हुयी जिसके कोच पी.एन. मजुमदार (कोरिया) एवं मेनेजर श्री विमल नायर (रायपुर) है तथा छत्तीसगढ़ मास्टर्स पुरुष एवं महिला (40+, 45+, 50+ एवं 55+) टीम दिनाक 28 अप्रैल 2026 को रवाना होगी जिसके कोच दीपक कुमार वर्मा (रायपुर) एवं मेनेजर  चिरंजीत राय (रायपुर महानगर) है।


अन्य पोस्ट