खेल

राज्य अंडर 7 शतरंज चैंपियनशिप रायपुर में 2 मई से
23-Apr-2026 5:28 PM
राज्य अंडर 7 शतरंज चैंपियनशिप रायपुर में 2 मई से

दुर्ग, 23 अप्रैल।  छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान में 2 एवं 3 मई को अंडर 7 राज्य शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन रायपुर के बलबीर सिंग जुनेजा इनडोर स्टेडियम स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के कार्यालय में किया गया है। उक्त चैम्पियनशिप में चयनित दो बालक एवं दो बालिका अंडर 7 राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 स्पर्धा अंतर्राष्ट्रीय नियमों के आधार पर 06 चक्रों में खेली जायेगी। स्पर्धा में प्रवेश शुल्क पांच सौ रुपए एवं बस्तर एवं सरगुजा संभाग के प्रतिभागियों के लिए 250 रुपए निर्धारित है। स्पर्धा में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ से रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

स्पर्धा के विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी एवं भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं ई सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन स्पर्धा के मुख्य निर्णायक होंगे।  रजिस्ट्रेशन प्रभारी फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा एवं आवास प्रभारी दीपांकर सेन गुप्ता को नियुक्त किया गया है।


अन्य पोस्ट