खेल
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर जुर्माना क्यों लगा?
15-Apr-2026 11:41 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
आईपीएल के एक मीडिया बयान के मुताबिक़, यह कार्रवाई मंगलवार को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के ख़िलाफ़ खेले गए मैच के लिए की गई है.
इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा. टीम इस सीज़न में अब तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है और अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है.
आईपीएल के नियमों के तहत, स्लो ओवर रेट के लिए कप्तान पर जुर्माना लगाया जाता है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


